Site icon samajsanchar.com

15 दिसंबर से पुणे में सुंबा आर्टफेस्ट 2025 का आयोजन

Spread the love

पुणे : सुंबरान आर्ट फाऊंडेशन द्वारा सुंबा आर्टफेस्ट 2025 का आयोजन पुणे में में पहली बार किया जा रहा है. यह महोत्सव 15 से 22 दिसंबर के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक भवन,घोले रोड यहां पर सुबह 11 से रात 8 दौरान संपन्न होने वाला है. कला महोत्सव ज्येष्ठ चित्रकार कै. प्रा. रावसाहेब गुरव इनके स्मरणार्थ में आयोजित किया जा रहा है.

भारत में 800 से अधिक आदिवासी जमाती हैं और 100 से अधिक कलाप्रकार हैं, जिनमें से कई आज लुप्त होने की कगार पर हैं. सुंबा आर्टफेस्ट 2025 इन परंपराओं पर प्रकाश डाल रहा है. यहाँ आदिवासी कलाकारों को सीधा मंच दिया जाएगा, जहाँ वे अपनी कला प्रदर्शित कर सकेंगे, बिक्री कर सकेंगे और अपनी कला के पीछे की कहानियाँ बता पाएंगे. प्रत्यक्ष बिक्री से होने वाली प्रत्येक रकम सीधे कलाकारों तक पहुँचेगी।इस उत्सव में सुंबा बाज़ार, सुंबा सभा, सुंबा सम्मान जैसे विविध उपक्रम समावेश है. वरिष्ठ चित्रकार दिवंगत प्रा. रावसाहेब गुरव इनके लोकप्रिय चित्रों का प्रदर्शन भी आयोजित किया गया है.

Exit mobile version