Site icon samajsanchar.com

नगरसेविका सपना आनंद छाजेड ने श्री गणेश परिसर में स्वच्छता अभियान से किया कार्यों का शुभारंभ

Spread the love

पुणे: नगरसेविका सपना आनंद छाजेड ने अपने प्रभाग के विकास कार्यों की शुरुआत श्री गणेश परिसर में स्वच्छता अभियान से की। उन्होंने प्रभाग क्रमांक 8 का निरीक्षण करते समय विभिन्न स्थानों पर कचरा पाए जाने पर तत्काल संज्ञान में लेते परिसर में स्वच्छता को स्वच्छ किया। इस अवसर पर मा. आनंद छाजेड (अध्यक्ष, उत्तर शिवाजीनगर मंडल, भाजपा) सहित स्थानीय नागरिक एवं स्वच्छता कर्मचारी उपस्थित थे।

इस मौके पर नगरसेविका सपना छाजेड ने मौजूद संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह अपने आसपास के परिसर और पूरे प्रभाग को स्वच्छ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में सड़कों पर कचरा जमा न होने देने के लिए ठोस व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नागरिकों, सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और सहयोग करने की अपील की।

Exit mobile version