Site icon samajsanchar.com

7 व 8 फरवरी को पुणे मनपा की ओर से ‘हेरिटेज वॉक’

Spread the love

शहर की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होंगे नागरिक

पुणे, 30 जनवरी : पुणे शहर की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से पुणे महानगरपालिका की ओर से ऐतिहासिक स्थल भ्रमण (हेरिटेज वॉक) का आयोजन किया जा रहा है। यह हेरिटेज वॉक 7 और 8 फरवरी 2026 (शनिवार व रविवार) को सुबह 7 बजे आयोजित होगा। हेरिटेज वॉक के दौरान पुणे की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। इसमें शिवाजी पुल, घोरपड़े घाट, शनिवार वाड़ा, कसबा गणपति मंदिर, लाल महल, नाना वाड़ा, भाऊ रंगारी निवासस्थान, तांबड़ी जोगेश्वरी, दगडूशेठ गणपति मंदिर, भिड़े वाड़ा, नगर वाचन मंदिर, बेलबाग मंदिर, महात्मा फुले मंडई, तुलशीबाग राम मंदिर तथा विश्रामबाग वाड़ा शामिल हैं।

इस कार्यक्रम के लिए टिकट दरें तय की गई हैं। प्रौढ़ों के लिए 300 रुपये, उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये, माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए 100 रुपये तथा विदेशी पर्यटकों के लिए 500 रुपये शुल्क रखा गया है। नागरिकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग एवं विस्तृत जानकारी
https://heritagewalk.pmc.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए पुणे महानगरपालिका के सलाहकार अजित वामन आपटे (मो. 9822399460) से संपर्क किया जा सकता है। पुणे महानगरपालिका ने नागरिकों से अधिक संख्या में भाग लेकर शहर की ऐतिहासिक धरोहर को जानने की अपील की है।

Exit mobile version