Site icon samajsanchar.com

अटलांटिक वॉचेस का पुणे में विस्तार

Spread the love

पुणे,4 फेब्रुवारी 2026 :  135 सालों से अधिक समय से घड़ी  निर्मिती की विरासत रहे  स्वीस घड़ियों की निर्माता कंपनी अटलांटिक वॉचेस ने पुणे के  बाजारपेठ में अपने प्रवेश की घोषणा की है. स्वित्झर्लंड के बेटलाख यहाँ पर वर्ष 1888 को स्थापित हुए इस ब्रँड को अचूकता,उत्कृष्ट कारागिरी व कालातीत डिझाईन के लिए दीर्घकाल से लोकप्रियता मिली है. यह ब्रँड मुंबई स्थित रिटेल चेन जस्ट इन टाईम शोरूम के माध्यम से भारतीय बाजारपेठ में पदार्पण कर रहा है. अभी अहमदाबाद,मुंबई और पुणे में उपस्थित यह ब्रँड आने वाले समय में तेजी से विस्तार करने की योजना कर रहा है.पुणे के लाँच में मरिनर क्वार्टझ वेव्ह और सीवेव्ह इन दो अलिशान वॉचेस का समावेश था.

अटलांटिक वॉचेस के विक्री प्रमुख फिलिप रूफली  ने कहा की,भारत कारीगरी और  विरासत को संभालकर रखनेवाला एक बहुत बड़ा मार्केट है. भारतीय मार्केट में  प्रवेश करते हुए परंपरा और आधुनिक स्टाइल को पसंद करने वाली नई पीढ़ी के घड़ी के शौकीनों  से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं.  हमारा वॉच कलेक्शन स्विस विश्वासार्हता का प्रतीक है,जो समकालीन जीवन शैली से सुसंगत है.

पिछले 100 सालों से अधिक समय अटलांटिक स्विस वॉचेस निर्मिती में अग्रणी रहा है. 1932 में पेश किए गए पहले वॉटरप्रुफ क्रोनोग्राफ में से एक और 1960 में अभिनव स्पीड स्विच डेट मेकॅनिझम जैसे अत्याधुनिक माइलस्टोन के लिए जाना जाने वाला  यह  ब्रँड परंपरा और नवकल्पना का  मिलाफ कर रहा है.  इसकी वर्ल्डमास्टर रेंज आज भी  ब्रँड की पहचान बनी हुई है,आधुनिक कलेक्शन की अलग-अलग रेंज  आज के घड़ी प्रेमियों के लिए स्पोर्टी, एलिगेंट और अलग-अलग डिज़ाइन लाती है.

Exit mobile version