Site icon samajsanchar.com

सक्षम उपक्रम द्वारा पुणे मे इंधन संवर्धन और शाश्वत ऊर्जा पद्धती को प्रोत्साहन

Spread the love

पुणे,11 फरवरी 2026 : सक्षम 2026’ इस विशेष उपक्रम अंतर्गत हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि.(एचपीसीएल) द्वारा ईंधन संवर्धन और पेट्रोलियम उत्पादों के उचित उपयोग के बारे में जागरूकता निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा हैं. पेट्रोलियम एवं नैसर्गिक वायू मंत्रालय के अंतर्गत विभिन्न तेल कंपनियों के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया है.पुणे में आयोजित उपक्रम इस राष्ट्रीय उपक्रम का एक भाग हैं. तेल और गॅस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ इस टॅग लाइन के साथ, यह उपक्रम १ फरवरी से १५ फेरवरी २०२६ दौरान आयोजित किया गया हैं.यह जानकारी पत्रकार परिषद में एचपीसीएल के पुणे विभाग के वरिष्ठ विक्री व्यवस्थापक प्रसाद सावजी और ऑल इंडिया पेट्रोल डीलर्स असोसिएशन (एआयपीडीए) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अली दारूवाला इन्होने दी.

ग्राहक, ट्रान्सपोर्टर्स, विद्यार्थी और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स तक पहुंचकर ‘सक्षम’ के अंतर्गत एचपीसीएल द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, शिविर, चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्कूल और कॉलेज में डिबेट्स , निबंध प्रतियोगिता, ग्राफिटी, वॉल पेंटिंग तथा फ्युएल स्टेशन्स पर ग्राहकों के साथ संवाद जैसे अनेक उपक्रम आयोजित किए गए हैं.

ईंधन संवर्धन केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी भी है. इस दृष्टि से ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संवर्धन में प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है, और इसके के लिए यह  उपक्रम उपयोगी होगा. 

Exit mobile version