Site icon samajsanchar.com

संजय घोडावत इंटरनॅशनल स्कूल को ‘नॅशनल इनोव्हेंचर महाराष्ट्र का नंबर वन’ स्कूल पुरस्कार

Spread the love

पुणे, ११ फरवरी २०२६ : संजय घोडावत इंटरनॅशनल स्कूल को छात्रों में नवोपक्रम, सर्जनशीलता और भविष्य के लिए आवश्यक कौशल्ये विकसित करने के लिए दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘नॅशनल इनोव्हेंचर महाराष्ट्र का नंबर वन स्कूल अवॉर्ड’ प्रदान किया गया है.  यह पुरस्कार समारोह पुणे के  नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ कन्स्ट्रक्शन मॅनेजमेंट अँड रिसर्च विद्यापीठ में  उत्साहपूर्ण  सम्पन्न हुआ.

इस  समारोह में इनोव्हेंचर फाउंडेशन की व्यवस्थापकीय संचालिका प्रांजल गुंडेशा, नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ कन्स्ट्रक्शन मॅनेजमेंट अँड रिसर्च विद्यापीठ के महासंचालक प्रा. डॉ. तपस गांगुली, महाराष्ट्र राज्यपाल के नामवंत वैद्यकीय सल्लागार डॉ. विनोद शहा इनके हाथों से यह पुरस्कार प्रदान किया गया.

यह सम्मान  इनोव्हेंचर नॅशनल चॅलेंज 2025-26 इस राष्ट्रीय स्तर की पहल में  संजय घोडावत इंटरनॅशनल स्कूल  की उत्कृष्ट  सहभाग  के कारण प्राप्त हुआ.  कक्षा पहली से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह उपक्रम  इनोव्हेंचर वर्ल्ड फाउंडेशन (इंटेलिजन्स प्लस)  द्वारा आईआईटी हैदराबाद के  उद्योजकता विभाग  और कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के सहयोग से आयोजित किया गया था.

इस सफलता के बारे में संजय घोडावत शिक्षण समूह के चेअरमन संजय घोडावत ने उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों की विशेष सराहना की. विश्वस्त विनायक भोसले ने विज्ञान और तंत्रज्ञान  के क्षेत्र में स्कूल के प्रयासों की सराहना की. साथ ही स्कूल की संचालिका सस्मिता मोहंती ने कहा, “यह पुरस्कार विद्यालय में निरंतर संचालित विज्ञान, तंत्रज्ञान  , अभियांत्रिकी, गणित, कंप्यूटर विज्ञान और डेटा विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में करियर के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने तथा वैश्विक सोच, नवोपक्रम और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान पर बल देने के हमारे प्रयासों की सराहना है,” ऐसा उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए. इस दौरान बोर्डिंग विभाग के प्राचार्य डॉ एच.एम नवीन, डे बोर्डींग विभाग के प्राचार्य अस्कर अली उपस्थित थे.

इस सम्मान के माध्यम से संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल ने शैक्षणिक क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुआ है और भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे उपक्रम निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है.

Exit mobile version