Site icon samajsanchar.com

बाणेर–पाषाण लिंक रोड पर पासपोर्ट सेवा केंद्र बढ़ती यातायात समस्या को लेकर संयुक्त बैठक सम्पन्न

Spread the love

नगरसेवक सनी निम्हण की पहल पर संयुक्त बैठक

पुणे | प्रतिनिधि : बाणेर–पाषाण लिंक रोड नए शुरू हुए पासपोर्ट सेवा केंद्र के कारण उत्पन्न हो रही यातायात, पार्किंग और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु नगरसेवक सनी विनायक निम्हण की पहल पर औंध क्षेत्रीय कार्यालय में एक संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में औंध क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी विजय नायकल, पासपोर्ट कार्यालय के प्रतिनिधि जतिन कोटे, पूर्व उपमहापौर परशुराम वाडेकर, नगरसेविका रोहिणी चिमटे, राहुल कोकाटे, बाणेर–पाषाण लिंक रोड क्षेत्र के नागरिक तथा पुणे महानगरपालिका के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे इस बैठक में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने के बाद क्षेत्र में बढ़ी यातायात जाम, अवैध पार्किंग, सड़क पर अतिक्रमण, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और नागरिक सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के समन्वय से ठोस और नियोजित उपाय लागू करने पर सहमति बनी।
इस अवसर पर नगरसेवक सनी विनायक निम्हण ने कहा, “समस्याएं उत्पन्न होने के बाद समाधान खोजने से बेहतर है कि पहले से ही उचित योजना बनाई जाए, जिससे नागरिकों को परेशानी न हो। पासपोर्ट सेवा केंद्र नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है, लेकिन इसके कारण क्षेत्र की यातायात और नागरी व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना आवश्यक है।”

इस बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

बैठक में प्रमुख निर्णय लिए गए, इसमें इस सप्ताह महापालिका, यातायात विभाग और पासपोर्ट कार्यालय के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण दौरा किया जाएगा, निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, अप्रैल के अंत तक इस योजना को सभी संबंधित पक्षों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वयन की योजना तय की जाएगी।

Exit mobile version