Site icon samajsanchar.com

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर जैन युवक महासंघ द्वारा ताक वितरण सेवा का आयोजन

Spread the love

पुणे : भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पुणे में सकल जैन संघ, पुणे की ओर से ताक (छाछ) वितरण सेवा का आयोजन किया जा रहा है । यह कार्यक्रम जैन युवक महासंघ, पुणे द्वारा मंगलवार सुबह 9 बजे आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुतला, सेंट हेलेना स्कूल के सामने, सेंट्रल होटल के पास, स्टेशन चौक, पुणे में किया गया, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर सेवा का लाभ लिया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई। ताक वितरण के माध्यम से लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराते हुए समाज सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाज के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजन ने सामाजिक एकता और सेवा भावना को बढ़ावा देने का कार्य किया।

Exit mobile version