Site icon samajsanchar.com

महाराष्ट्र ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बने मुरलीधर मोहोल, सर्वसम्मति से हुआ चयन

Spread the love

पुणे | प्रतिनिधि : महाराष्ट्र ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी और सर्वसाधारण बैठक में अहम निर्णय लेते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल को संगठन का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। यह निर्णय पुणे के बालेवाड़ी स्थित खेल संकुल में आयोजित बैठक में लिया गया।

जानकारी के अनुसार, बैठक में पहले कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई, जिसके बाद सर्वसाधारण सभा में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सभी सदस्यों की सहमति से मोहोल के नाम पर मुहर लगाई गई।

इससे पहले संगठन के अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा जारी थी, खासकर राज्य के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार के निधन के बाद यह पद खाली हुआ था। बैठक में उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने खेल क्षेत्र में पूर्व योगदान को याद करते हुए कहा कि नए नेतृत्व में राज्य में खेल गतिविधियों को और गति मिलेगी। साथ ही खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के हित में नई योजनाएं लागू करने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारी और खेल क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने नव-नियुक्त अध्यक्ष से राज्य में खेलों के विकास को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई है।

Exit mobile version