Site icon samajsanchar.com

फ्लाइगा वॉल्वो कार्स पुणे ने 11 लग्जरी वॉल्वो एक्ससी90 एसयूवी की डिलीवरी करते हुए हासिल की नई उपलब्धि

Spread the love

शिवम एसोसिएट्स ने अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर उपहार के तौर पर अपने कर्मचारियों को दी है लग्जरी एसयूवी

पुणे : फ्लाइगा वॉल्वो कार्स पुणे ने बुधवार को शिवाजी नगर में विशेष कार्यक्रम के दौरान एक साथ 11 लग्जरी वॉल्वो एक्ससी90 कारों की रिकॉर्ड डिलीवरी की। यह पुणे के लग्जरी कार मार्केट में एक ही बार में डिलीवर की गई सर्वाधिक वॉल्वो एक्ससी90 एसयूवी में से है। इन 11 लक्जरी कारों की चाबियां शिवम एसोसिएट्स के सीएमडी एवं संस्थापक डॉ. शिवानंद एस. नीलानवर को सौंपी गईं।
अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर शिवम एसोसिएट्स ने अपने संस्थान के प्रमुख लोगों को उपहार के रूप में यह कार दी। कंपनी ने उनके योगदान और कंपनी के साथ जुड़ाव के सम्मान में यह उपहार दिया। इस ग्रैंड डिलीवरी के मौके पर सीनियर लीडरशिप, टीम मेंबर और सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति ने इसे सफलता, विरासत एवं विकास का यादगार उत्सव बना दिया।
वॉल्वो एक्ससी90 लगातार लग्जरी का प्रतीक बनी हुई है, जिसमें एडवांस्ड सेफ्टी, बेहतरीन सहूलियत और एक क्लीन स्कैंडिनेवियन डिजाइन का साथ मिलता है। यह एसयूवी लोगों के बीच सफलता एवं विरासत का जश्न मनाने के लिए एक स्वाभाविक पसंद बनी हुई है।

Exit mobile version