Site icon samajsanchar.com

पुणे स्थानीय प्राधिकरण विधान परिषद चुनाव की घोषणा; आचार संहिता लागू

Spread the love

पुणे, 18 मई : भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तहत पुणे स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र में भी चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 25 मई 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी, जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 2 जून को होगी तथा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 जून 2026 रखी गई है।
इस चुनाव के लिए मतदान 18 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 22 जून 2026 को होगी और 25 जून 2026 से पहले पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने संबंधित प्रशासन को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version