Site icon samajsanchar.com

संपत्ति कर में छूट का लाभ लेने के लिए केवल 4 दिन शेष

Spread the love

पुणे,  पुणे महानगरपालिका के कर निर्धारण एवं कर संग्रह विभाग की ओर से नागरिकों को सूचित किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संपत्ति कर के बिल वितरित किए जा चुके हैं। नागरिकों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सामान्य कर पर 5 से 10 प्रतिशत तक की छूट योजना लागू की गई है।
यह छूट 31 मई 2026 तक लागू रहेगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा संपत्ति कर भरने वाले नागरिकों को इस छूट का लाभ मिलेगा।
महानगरपालिका के अनुसार, शहर में कुल 15.05 लाख संपत्तियां हैं। इनमें से 25 मई 2026 शाम 6 बजे तक 4.96 लाख संपत्तिधारकों ने लगभग 648.78 करोड़ रुपये का संपत्ति कर जमा किया है। इनमें 51,111 नागरिकों ने 224.69 करोड़ रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया है। वहीं 43,304 नागरिकों ने 79.39 करोड़ रुपये का भुगतान विभिन्न डिजिटल माध्यमों से किया है। इसके अतिरिक्त 67.61 करोड़ रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में जमा की गई है।
मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 31 मई से पहले संपत्ति कर का भुगतान कर छूट का लाभ उठाएं। नागरिकों की सुविधा के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आईसीआईसीआई बैंक और कॉसमॉस बैंक में भी कर भुगतान की व्यवस्था उपलब्ध है।
ऑनलाइन भुगतान के लिए नागरिक पुणे मनपा की वेबसाइट propertytax.punecorporation.org का उपयोग कर सकते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से शहर के विकास में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।

Exit mobile version