Site icon samajsanchar.com

जहरीली शराब कांड : शराब में प्रयोग होने वाले 9:15 लख रुपए का रसायन पुलिस ने किया नष्ट

Spread the love

पिंपरी। फुगेवाडी में विषैली शराब पीकर 12 लोगों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद अब पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस अचानक नींद से जगी है। पुलिस ने चाकन, महालुंगे और शिरगांव जैसे इलाकों में अवैध देसी भट्टी वाली शराब में प्रयोग किए जाने वाले करीब 9:15 लख रुपए के रसायन को नष्ट किया है।मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने मुंबई पुणे एक्सप्रेस से सटकर एक गड्ढे में गैर कानूनी रूप से हाथ भट्टी वाली देसी दारू तैयार करने के लिए 140000 रुपए कीमत का कच्चा रसायन भिगोकर रखा था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने 29 मई की आधी रात के करीब उक्त स्थान पर पहुंचकर पूरे रसायन को नष्ट कर दिया। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी महिला वहां से फरार हो गई थी।
इसी प्रकार निगोजे में पहाड़ी इलाके के एक पत्रे के शेड में नितिन गायकवाड नामक एक व्यक्ति ने गैर कानूनी रूप से हाथ भट्टी दारू बिक्री के लिए रखा था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने देर रात छापेमारी करते हुए शराब को जप्त किया और बाद में उसे नष्ट किया साथ ही आरोपी नितिन गायकवाड के खिलाफ दक्षिण महालुंगे एमआईडीसी पुलिस थाने में अपराध दर्ज कराया है और उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।
शिरगांव स्थित पवना नदी के किनारे जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें ताड़ पतरी लगाकर देसी हाथ भट्टी दारू तैयार करने के लिए लगने वाले गुड मिश्रित कच्चे रसायन को भिगोकर रखा गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 10000 लीटर रसायन जप्त किया जिसकी कीमत₹350000 बताई गई है पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला मौके से फरार हो गई है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इसी प्रकार खेड़ तहसील क्षेत्र के बहुल गांव की सीमा में एक महिला ने तीन सफेद रंग के प्लास्टिक ड्रम में कुल 800 लीटर देसी दारू तैयार करने का रसायन भिगोकर रखा था जिसकी कीमत करीब ₹40000 बताई गई है शुक्रवार देर रात पुलिस ने यहां भी छापेमारी की और उक्त रसायन को नष्ट कर दिया तथा महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दिया। महिला फरार हो गई है।

Exit mobile version