Site icon samajsanchar.com

विश्व पर्यावरण दिवस पर एम्प्रेस गार्डन में बच्चों के लिए ‘प्रकृति परिचय एवं पर्यावरण संरक्षण’ कार्यक्रम

Spread the love

पुणे । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एम्प्रेस गार्डन मित्र परिवार की ओर से 5 जून 2026 को सुबह 8.30 से 10 बजे तक एम्प्रेस गार्डन में बच्चों के लिए ‘प्रकृति परिचय एवं पर्यावरण संरक्षण’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में बच्चों को पेड़-पौधों, पक्षियों और प्रकृति की प्रत्यक्ष जानकारी दी जाएगी तथा पर्यावरण संरक्षण का महत्व सरल और रोचक तरीके से समझाया जाएगा। साथ ही प्रकृति निरीक्षण, पक्षी पहचान और पर्यावरण के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों पर मार्गदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रा. रामचंद्र पवार बच्चों को संबोधित करेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक बच्चों और अभिभावकों से कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपनाने की अपील की है।

Exit mobile version