इम्प्रेशन इंटरनेशनल अकादमी द्वारा आयोजन
पुणे :इम्प्रेशन इंटरनेशनल अकादमी की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर की सौंदर्यशास्त्र संबंधी सिडेस्को परीक्षा के दीक्षांत समारोह का आयोजन पुणे के पी.वाई.सी. हॉल में किया गया। इस समारोह में सिडेस्को मीडिया मेकअप तथा सिडेस्को ब्यूटी थेरेपी पाठ्यक्रम की 15 छात्राओं को इम्प्रेशन इंटरनेशनल अकादमी की संचालिका कल्याणी उमराणी, पुष्पा भगत तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में उपाधि प्रदान की गई। यह कार्यक्रम 10 जून को आयोजित किया गया।
इस अवसर पर इम्प्रेशन इंटरनेशनल अकादमी से सिडेस्को परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके तथा सौंदर्य क्षेत्र में बीस वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त कर सफलता हासिल करने वाली पूर्व छात्राओं का भी सम्मान गणमान्य अतिथियों के हाथों किया गया। सिडेस्को सौंदर्यशास्त्र के क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय परीक्षा है, जिसके माध्यम से ब्यूटी थेरेपी और मेकअप क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर के अवसर उपलब्ध होते हैं।
इम्प्रेशन इंटरनेशनल अकादमी द्वारा सिडेस्को परीक्षा की तैयारी के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इम्प्रेशन इंटरनेशनल अकादमी की स्थापना वर्ष 1987 में पुष्पा भगत ने की थी। इसके बाद वर्ष 1995 में कल्याणी उमराणी ने इसकी जिम्मेदारी संभाली। इम्प्रेशन इंटरनेशनल अकादमी सिडेस्को परीक्षा के लिए अधिकृत मान्यता प्राप्त संस्था है।
पर्याप्त प्रैक्टिस, विशेषज्ञता प्राप्त होने तक व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण इम्प्रेशन इंटरनेशनल अकादमी, फर्ग्युसन कॉलेज रोड, शिवाजीनगर, पुणे की विशेषता है। वर्तमान में अकादमी की अनेक छात्राएं प्रतिष्ठित कंपनियों तथा सौंदर्य उद्योग में कार्यरत हैं। यह जानकारी भी इस अवसर पर दी गई।

