Site icon samajsanchar.com

Lucknow FireAccident : लखनऊ में भीषण आग से त्रासदी: जान बचाने को छत से कूदे लोग, 18 मृत

Spread the love

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
अलीगंज के सेक्टर डी में सोमवार दोपहर निजी कोचिंग सेंटर में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए हैं। इस हादसे में 18 छात्रों की मौत हो गई और कई झुलस गए हैं। आग कैसे लगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ लोग अंदर फंसे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से घटना को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। कई विद्यार्थियों ने नीचे कूद कर जान बचाई। कुछ को गंभीर रूप से चोटें आयी हैं। जिस इमारत में आग लगी वहां पर पहले दो तल पर पेट शाप और गेमिंग जोन था और तीसरे तल पर कोचिंग और लाइब्रेरी थी।

 

अधिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और आग की लपटों से घिर गई। जान बचाने के लिए कई लोग घबराकर इमारत की छत पर पहुंच गए, जबकि कुछ लोगों ने ऊंचाई से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इमारत में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी होने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भवन में न तो कोई कोचिंग सेंटर संचालित था और न ही लाइब्रेरी। अधिकारियों के अनुसार इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर एक एनिमेशन सेंटर संचालित किया जा रहा था, जहां कर्मचारी कार्यरत थे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है तथा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version