Site icon samajsanchar.com

महापौर मंजुषा नागपुरे ने कै. लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर में की श्री दत्तगुरु की आरती

Spread the love

महापौर मंजुषा नागपुरे ने कै. लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर में की श्री दत्तगुरु की आरती
पुणे: पुणे की महापौर मा. सौ. मंजुषा दीपक नागपुरे के शुभ हस्तों से कै. श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर में भगवान श्री दत्तगुरु की विधिवत आरती संपन्न हुई।

इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।आरती के उपरांत मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पुनीतदादा बालन ने महापौर मंजुषा नागपुरे का शाल एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया। इस दौरान ट्रस्ट के सभी विश्वस्त एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सम्मान के भाव के साथ संपन्न हुआ।

Exit mobile version