247 श्रद्धालुओं को दी गई सेवा
पुणे: गुरु नानक मेडिकल फाउंडेशन ने ब्राह्मण समाज और सकाल सोशल फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार पेठ स्थित शांति भवन में वारकरियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 247 वारकरियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर सुबह 10:30 बजे शुरू तक सेवा दी गई। इस दौरान वारकरियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन (एचबी) जांच, नेत्र परीक्षण, निःशुल्क दवाइयों का वितरण तथा जरूरतमंदों को पढ़ने के चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।शिविर के सफल आयोजन में मुकुंद भवन ट्रस्ट, एच. वी. देसाई आई हॉस्पिटल और एचकेजे मेडिकल फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया । इन संस्थाओं के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, इंटर्न और स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर सांसद मेधा कुलकर्णी, धीरज घाटे, अमर आवाले, डॉ. सतीश देसाई, महेंद्र पिसाल, राहुल, राजेश शाह, लोहिया सहित ब्राह्मण कार्यालय और गुरु नानक मेडिकल फाउंडेशन के प्रबंध न्यासियों उपस्थित थे । सभी अतिथियों ने चिकित्सा टीम और स्वयंसेवकों की सेवा भावना की सराहना करते हुए वारकरियों के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की
आयोजकों ने सभी सहयोगी संस्थाओं, डॉक्टरों, दानदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिविर मानव सेवा और सामाजिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो वार्षिक वारी यात्रा के दौरान वारकरियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए समर्पित है। आयोजकों ने बताया कि यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शनिवार को भी सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अधिक से अधिक नागरिकों से इसमें भाग लेने तथा स्वयंसेवक के रूप में सहयोग करने की अपील की गई है।

