Site icon samajsanchar.com

अंगदान के प्रति जागरूकता निर्माण करने  के लिए नोबल हॉस्पिटल्स ने आयोजित की बाइक रैली

Spread the love

पुणे – नोबल हॉॉस्पिटल्स, पुणे ने आज अंगदान के प्रति जागरूकता  निर्माण करने   के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को अंगदान के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करना था।

रैली को रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर ज्योति कदम की उपस्थिति में नोबल हॉस्पिटल्स के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दिविज माने, नोबल हॉस्पिटल्स एंड रिसर्च सेंटर के ग्रुप एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. संजय पठारे , आरजे संग्राम खोपडे तथा अन्य  अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की शुरुआत नोबल हॉस्पिटल्स एंड रिसर्च सेंटर, पुणे से हुई और यह मगरपट्टा सिटी – अमनोरा टाउनशिप – माळवाडी  – गाडीतल, हडपसर होते हुए वापस नोबल हॉस्पिटल पहुंची। कुल 12 किलोमीटर की इस रैली में 200 से अधिक बाइकर्स ने भाग लिया और पूरे शहर में अंगदान का संदेश पहुंचाया। यह पहल हाल ही में आयोजित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम के बाद की गई है, जिसे अंगदान दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। यह नोबल हॉस्पिटल्स द्वारा अंगदान के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। अंगदान से उन मरीजों को जीवन का एक नया अवसर मिल सकता है, जो  प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नोबल हॉस्पिटल्स के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दिविज माने ने कहा, “इस रैली के माध्यम से हमारा उद्देश्य अंगदान का संदेश अस्पताल परिसर से बाहर निकालकर समुदाय तक पहुंचाना था। इस अभियान में यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि एक अंगदाता कई लोगों को नवजीवन  दे सकता है। साथ ही, हमने परिवारों को अंगदान के महत्व पर चर्चा करने और इसे समझने के लिए भी प्रोत्साहित किया।” नोबल हॉस्पिटल्स एंड रिसर्च सेंटर के ग्रुप एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. संजय पठारे  ने कहा, “अंगदान बढ़ाने की दिशा में जागरूकता पहला कदम है।

इस पहल को द बायकरणी  का भी समर्थन मिला। दद बायकरणी   की को-फाउंडर उर्वशी पाटोळे  ने कहा, “मोटरसाइकिल चालक के रूप में हमें अक्सर अपने स्थानीय समुदायों में  प्रतिनिधि के रूप में देखा जाता है। इससे हमें अपने प्रभाव का उपयोग ऐसे उद्देश्य के लिए करने का अवसर मिलता है, जो वास्तव में महत्वपूर्ण है। अंगदान के बारे में बात करके और लोगों को प्रोत्साहित करके हम अपने परिवारों और समुदायों में ऐसी बातचीत शुरू कर सकते हैं, जो अंततः लोगों की जान बचाने में मदद कर सकती है। आज इस संदेश को लोगो  तक पहुंचाने में नोबल हॉस्पिटल्स का समर्थन करते हुए हमें गर्व है।”

मिशन सेफर रोड्स के संस्थापक कल्याणरामन वेंकटेशन ने कहा, “अंगदान एक ऐसा नेक कार्य है, जो किसी व्यक्ति को जीवन का दूसरा अवसर दे सकता है। मेरा मानना है कि इसके बारे में अधिक बातचीत और जागरूकता की आवश्यकता है। बाइकर्स के रूप में हमारा एक मजबूत समुदाय है और हमारे पास लोगों तक पहुंचने का एक प्रभावी मंच भी है। हम हमेशा ऐसे उद्देश्यों के लिए एकजुट होने के लिए तैयार रहते हैं, जो वास्तविक बदलाव ला सकते हैं। आज नोबल हॉस्पिटल्स, पुणे के साथ आयोजित यह रैली इसी मंच का उपयोग करते हुए अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को अंगदान पर विचार करने के लिए प्रेरित करने का हमारा प्रयास था। इस सार्थक उद्देश्य के लिए बाइकिंग समुदाय को एकजुट होते देखकर मुझे गर्व है।”

Exit mobile version