Site icon samajsanchar.com

गणेशोत्सव की तैयारियां तेज, बाप्पा की मूर्ति बुकिंग के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Spread the love

रविवार की छुट्टी के दिन गणपति स्टॉल पर दिखी रौनक; आकर्षक मूर्तियों ने खींचा भक्तों का ध्यान

पुणे। (  Exclusive Pictures by Sushil Rathod ) : गणेशोत्सव के कुछ ही दिन शेष रहने के साथ पुणे शहर में गणपति उत्सव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। रविवार की छुट्टी के दिन शहर के विभिन्न गणपति मूर्ति स्टॉल पर गणेश भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। अपने घर के लिए पसंदीदा बाप्पा की मूर्ति बुक करने के लिए नागरिक अलग-अलग स्टॉल पर पहुंचकर आकर्षक मूर्तियों का जायजा लेते नजर आए। गणेश भक्त एक से बढ़कर एक सुंदर एवं आकर्षक गणपति मूर्तियों को देखकर असमंजस में नजर आए कि अपने घर के लिए कौन-सी मूर्ति चुनी जाए। पारंपरिक स्वरूप के साथ ही विभिन्न कलात्मक रूपों में तैयार की गई गणेश प्रतिमाएं भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्ति बुकिंग के लिए कई परिवारों ने रविवार की छुट्टी का लाभ उठाया।

दगडूशेठ गणपति के भव्य दर्शन की तैयारी

वहीं, प्रसिद्ध दगडूशेठ गणपति के इस वर्ष के भव्य उत्सव की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं। वृंदावन प्रेम मंदिर की थीम पर भव्य सजावट और आकर्षक प्रतिकृति तैयार करने का काम दिन-रात जारी है। कारागीर और कलाकार लगातार मेहनत करते हुए भव्य देखावे को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। गणेशोत्सव के करीब आते ही शहर में उत्साह का माहौल और अधिक बढ़ने लगा है। गणेश मंडलों के साथ-साथ घरगुती गणपति की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। आने वाले दिनों में बाजारों और गणपति स्टॉल पर भक्तों की भीड़ और बढ़ने की संभावना है।

Exit mobile version