दीपों की रोशनी से जगमगाया श्री महालक्ष्मी मंदिर

Spread the love

पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में सारसबाग श्री महालक्ष्मीमंदिर में दीपोत्सव का आयोजन

पुणे : पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के अवसर पर सारसबाग के सामने स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। समई, पारंपरिक दीये, घूमने वाले दीप और विभिन्न प्रकार की आकर्षक रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस अवसर पर फूलों की सुंदर रंगोली भी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर में आयोजित इस विशेष दीपोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन कर धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। दीपों की मनमोहक सजावट और भक्तिमय माहौल ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसका आयोजन ट्रस्ट के प्रमुख संस्थापक विश्वस्त राजकुमार अग्रवाल तथा प्रमुख विश्वस्त अमिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। ट्रस्ट के विश्वस्त मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की। इस मौके पर स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भीमाले, विश्वस्त प्रवीण चोरबेले, हेमंत अर्नाळकर सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दीपोत्सव के माध्यम से श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली, जिससे श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *