श्री राम कथा महोत्सव के अंतर्गत तिरुपति गार्डन, टिंगरेनगर में आयोजित दिव्य कथा में कथा व्यास पंडित देवेंद्र शास्त्री जी महाराज (वृंदावन वाले) ने श्रद्धालुओं को एकादशी का महत्व, भरत चरित्र एवं भरत मिलाप की भावपूर्ण कथा का रसपान कराया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे तथा पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
बुधवार का दिवस कथा का छठे दिवस दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने तन-मन-धन से सेवा कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाजसेवक श्री कृष्ण कुमार जी गोयल ने पंडित जी का अग्रवाल समाज फेडरेशन एवं अगरवाल समाज ट्रस्ट, विश्रांतवाड़ी की ओर से पुणेरी पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत एवं सत्कार किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “अगरवाल समाज ट्रस्ट, विश्रांतवाड़ी समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों में पूरे महाराष्ट्र में अग्रणी कार्य कर रहा है। संस्था निरंतर समाजहित में उत्कृष्ट कार्य कर रही है, जिसके लिए संस्था के संस्थापक राजेश प्रेमचंद अग्रवाल और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।”
साथ ही उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं।

कथा महोत्सव का समापन 30 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे हवन एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।
इसी दिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक तिरुपति गार्डन, टिंगरेनगर में भव्य श्री श्याम बाबा कीर्तन का आयोजन भी किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया है


