पुणे की सड़कों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
पुणे: पुणे में ‘वर्षीतप शाही पारणा महोत्सव’ के अवसर पर गुरुवार पेठ स्थित श्री आदिश्वर महाराज मंदिर से गंगाधाम चौक तक 251 वर्षीतप तपस्वियों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रामोशी गेट, टिम्बर मार्केट और सेव्हन लव्हज चौक मार्ग से होकर निकली गई, जिसे देखने के पुणे के सड़कों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इस भव्य आयोजन का आयोजन श्री गोटीवाला ओसवाल जैन संघ और श्री आदिश्वर महाराज मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया.

इस भव्य शोभायात्रा में करीब 100 रथ और 10 विंटेज कार शामिल हुए। प्रत्येक रथ के आगे बैंड, ढोल, भांगड़ा और दक्षिण भारतीय वाद्य पथकों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। जैन समाज के श्रद्धालु भक्ति गीतों और नृत्य के साथ “एक, दो, तीन, चार… तपस्वी नो जय जयकार” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे।
कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य श्री राजरत्न सूरीश्वरजी महाराज और पंन्यास श्री राजवल्लभ विजयजी के आशीर्वाद से की है, इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकली गई, इस शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह जैन समाज के लोगों ने तपस्वियों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं ने रथों पर पुष्पवृष्टि करते हुए “साथा मा छो” कहकर तपस्वियों का अभिवादन किया। इस अवसर पर महिलाएं लाल साड़ी और पुरुष सफेद परिधान के साथ रंग-बिरंगे फेटे पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए और नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया, जिसने पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश दिया।


