प.पू. आचार्य श्री राजरत्न सुरिश्वरजी महाराज आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में निकली गई भव्य शोभायात्रा

Spread the love

 20 अप्रैल को महावीर वर्षीतप की सांगता

पुणे : प.पू. आचार्य श्री राजरत्न सुरिश्वरजी महाराज आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में गुरुवार पेठ स्थित नाकोड़ा भवन से श्री आदिश्वर महाराज ओसवाल मंदिर तक भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
इस अवसर पर जैन महिलाएं लाल साड़ियों में तथा पुरुष सफेद वस्त्रों में सुसज्जित होकर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल हुए। श्रद्धालु अपने हाथों में हरे नारियल और गन्ना लेकर जैन साधुओं की उपस्थिति में मंदिर पहुंचे और भगवान महावीर का स्मरण करते हुए विधिपूर्वक अर्पण किया।

इस शोभायात्रा के दौरान जैन समाज के श्रद्धालुओं ने जैन साधुओं की उपस्थिति में भगवान महावीर का स्मरण करते हुए नारियल और गन्ना मंदिर में अर्पित किया और आगामी सांगता समारोह के लिए मंगल कामना व्यक्त कीं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान महावीर के वर्षीतप उपवास की समाप्ति गन्ने के रस से की गई थी। उसी परंपरा का पालन करते हुए इस वर्ष 251 महावर्षितप (वर्षभर तप) करने वाले तपस्वियों के उपवास की सांगता 20 अप्रैल को गन्ने के रस और नारियल के जल से विधि पूर्वक सम्पन्न की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *