जैन श्वेतांबर दादावाड़ी में छः गाऊ फेरी महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न 

Spread the love

पुणे, प्रतिनिधि : जैन श्वेतांबर दादावाड़ी टेम्पल ट्रस्ट द्वारा आयोजित छः गाऊ फेरी महोत्सव परम पूज्य आचार्य देवेश राजरत्न सुरीजी महाराज (भगवान महाराज) के निश्रा में अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने फागण फेरी में भाग लेकर धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। पाल के लाभार्थी स्वर्गीय शा. जवेरचंद चुनीलाल भंडारी (सुजल ज्वेलर्स परिवार) तथा प्रभावना के लाभार्थी शा. अशोक मंगलाबाई सोहनलालजी गुंदेचा (मंगल बिल्डर्स परिवार) की समाज द्वारा भूरि-भूरि अनुमोदना की गई। महोत्सव के दौरान दादावाड़ी परिसर में भक्ति एवं अनुशासन का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन करते हुए फेरी में सम्मिलित हुए। पूरा परिसर जयघोषों और मंगल गीतों से गूंजायमान रहा।

पाल के लाभार्थी स्वर्गीय शा. जवेरचंद चुनीलाल भंडारी (सुजल ज्वेलर्स परिवार) तथा प्रभावना के लाभार्थी शा. अशोक मंगलाबाई सोहनलालजी गुंदेचा (मंगल बिल्डर्स परिवार) की समाजजनों द्वारा भूरि-भूरि अनुमोदना की गई।

कार्यक्रम के सफल संचालन में जिन कुशल सेवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों ने सेवा भाव से यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि आगामी वर्ष की फागण फेरी के पाल हेतु 9000 रुपये का नखरा निर्धारित किया गया है। अब तक 16 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इच्छुक श्रद्धालु दादावाड़ी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।अगले वर्ष की फागण फेरी के संघपति का लाभ शा. भरतकुमार वस्तीमलजी सोलंकी ने ग्रहण किया है। समस्त लाभार्थी परिवारों की समाज द्वारा हार्दिक अनुमोदना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *