21 अप्रैल को  दादावाड़ी में गच्छाधिपति आचार्य श्री धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी महाराज का मंगल प्रवेश, 30वीं आचार्य पदवी वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम

Spread the love

पुणे : पुणे के दादावाड़ी जैन टेम्पल में 21 अप्रैल को शाम 4:30 बजे आचार्य श्री धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश होने जा रहा है। उनके साथ आदिठाना 4 भी पधारेंगे, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल होगा।
वही 22 अप्रैल 2026 को गुरुदेव के आचार्य पदवी के 30 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक व्याख्यान एवं गुणानुवाद का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान श्रद्धा और सम्मान स्वरूप गुरुदेव को कांबली ओढ़ाने की परंपरा भी निभाई जाएगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने ही अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *