अधिक मास के अवसर पर भव्य ‘ग्रंथराज ज्ञानेश्वरी पारायण सोहळा’ का आयोजन

Spread the love

आळंदी : पुणे-आळंदी मार्ग स्थित वडमुखवाडी में Shri Sant Dnyaneshwar Maharaj Thorlya Paduka Devasthan Trust की ओर से अधिक मास के पावन अवसर पर भव्य और दिव्य अखंड हरिनाम सप्ताह एवं ‘ग्रंथराज ज्ञानेश्वरी पारायण सोहळा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 23 मई से 30 मई तक ‘श्री ग्रंथश्रेष्ठ ज्ञानेश्वरी पारायण सोहळा’ आयोजित किया जाएगा। वहीं 30 मई से 6 जून तक विविध धार्मिक कार्यक्रमों और आध्यात्मिक पर्वणी का आयोजन होगा।

इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व ह.भ.प. आचार्य भगवानजी महाराज शास्त्री, आळंदी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत भजन, कीर्तन, नामस्मरण और धार्मिक प्रवचनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष ॲड. विष्णू तापकीर ने बताया कि पुरुषोत्तम मास अर्थात अधिक मास आध्यात्मिक साधना, नाम चिंतन, श्रवण, भजन और कीर्तन के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं और नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक पर्वणी का लाभ लेने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहने की संभावना है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *