डॉ. आंबेडकर जयंती के अवसर पर आझम कैंपस की अभिवादन रैली

Spread the love

रैली के माध्यम से आझम कैंपस द्वारा महामानव को नमन

 

पुणे : ‘महाराष्ट्र कॉस्मोपॉलिटन एजुकेशन सोसायटी’ (आझम कैंपस) की ओर से भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर अभिवादन रैली का आयोजन किया गया। दिनांक 14 अप्रैल 2026 को सुबह साढ़े आठ बजे आझम कैंपस से इस रैली का शुभारंभ महाराष्ट्र कॉस्मोपॉलिटन एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्ष आबेदा इनामदार के हाथों किया गया। महात्मा गांधी रोड स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संस्था के सचिव प्रो. इरफान शेख, डॉ. एन. वाय. काज़ी, इफ्तेखार इनामदार, अफजल खान, मशकूर शेख, अब्दुल वहाब शेख, मोहम्मद गौस सैयद, आरिफ सैयद, धनंजय पालणे, प्रवेश कुमार, शब्बीर शेख, इरफान खान, मुश्ताक पटेल, ट्रस्टी, मुख्याध्यापक, प्राचार्य, पदाधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा छात्राएं और अवामी महाज सामाजिक संगठन के पदाधिकारी इस रैली में शामिल हुए। अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

हर वर्ष महाराष्ट्र कॉस्मोपॉलिटन एजुकेशन सोसायटी की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और पैगंबर मोहम्मद को मानवंदना  देने के लिए भव्य रैलियों का आयोजन किया जाता है। इनमें हजारों विद्यार्थी भाग लेते हैं और इनके माध्यम से महान व्यक्तित्वों के सामाजिक और शैक्षणिक संदेशों का प्रसार किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *