पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने पुणे के गुरु नानक दरबार की सेवा को किया सम्मानित

Spread the love

पुणे : पंजाब में वर्ष 2025 के दौरान आई भीषण बाढ़ के समय राहत एवं बचाव कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने पर पुणे स्थित गुरु नानक दरबार को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए गुरु नानक दरबार, पुणे ने निस्वार्थ भाव से सेवा, सहयोग और समर्पण का परिचय दिया। संस्था के स्वयंसेवकों ने कठिन परिस्थितियों में राहत कार्य कर मानवता की मिसाल पेश की। गुरु नानक दरबार ने सिख धर्म की ‘सेवा’ की भावना को साकार करते हुए प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाई। पंजाब की जनता संस्था और उसके स्वयंसेवकों के योगदान को सदैव याद रखेगी।

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गुरु नानक दरबार द्वारा किए गए मानवीय कार्य और स्वयंसेवकों का समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा तथा यह सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *