छह हस्तियों को बालगंधर्व पुरस्कार के लिए चयन : 15 जून को होगी नामों की घोषणा

Spread the love

पुणे:  शहर के सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले छह मान्यवरों का प्रतिष्ठित बालगंधर्व पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इस संबंध में महापौर, उपमहापौर तथा महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आज आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न नामों पर विस्तृत चर्चा के बाद अंतिम चयन प्रक्रिया को मंजूरी प्रदान की गई। चयनित छह सम्मानित व्यक्तियों के नामों की आधिकारिक घोषणा आगामी 15 जून को की जाएगी।

इस संबध में उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने बताया कि कला, संस्कृति और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना पुणे महानगरपालिका की गौरवशाली परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी छह विशिष्ट हस्तियों को बालगंधर्व पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पुरस्कार वितरण समारोह की तिथि और कार्यक्रम की रूपरेखा जल्द ही घोषित की जाएगी। 15 जून को होने वाली नामों की आधिकारिक घोषणा को लेकर कला एवं सांस्कृतिक जगत में उत्सुकता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *