पीआईईसीसी, मोशी में 10 से भारत का सबसे बड़ा कृषी प्रदर्शन ‘किसान’

Spread the love

पुणे :  भारत का सबसे बड़ा कृषी प्रदर्शन ‘किसान’ 10 से 14 दिसंबर 2025 तक पुणे इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, मोशी, भोसरी, पुणे के पास, में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है।यह किसान श्रृंखला का 33वाँ कृषि प्रदर्शन है.  इस साल यह प्रदर्शनी 30 एकड़ में विस्तारीत है।किसान प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार, दिनांक 10 को सुबह 9 बजे किसानों के हाथों किया जाएगा।

30 एकड़ में विस्तारीत किसान प्रदर्शन में 600 से अधिक कंपनियाँ, शोध संस्थान और नव-उद्यमी कृषि क्षेत्र की नवीन तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी अवधि में देशभर से दो लाख से अधिक किसानों के आने की संभावना है। आधुनिक तकनीक और नए विचार किसानों तक पहुँचाना ही किसान प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य है।

किसान प्रदर्शन को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है। साथ ही कृषि विभाग, महाराष्ट्र राज्य और अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं का भी सहभाग है।

इस वर्ष किसान प्रदर्शनी में संरक्षित खेती, जल प्रबंधन, कृषि निवेश, मशीनरी, पशुधन, जैव तकनीक, ऊर्जा, उद्यानिकी और कृषि आधारित लघु उद्योग—ऐसे अलग-अलग विभागों के अनुसार दालन स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक दालन में संबंधित उद्योगों की कंपनियों के स्टॉल किसानों को देखने मिलेंगे। कृषि के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरणों का प्रदर्शन खुले मैदान में आयोजित किया गया है।

पूर्व-पंजीकरण:
प्रदर्शनी के लिए मोबाइल के माध्यम से पूर्व-पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। 30,000 से अधिक किसानों ने पहले ही पंजीकरण कर लिया है और यह संख्या 1,00,000 पार करने की उम्मीद है।

किसान अब मोबाइल पर भी:
प्रत्यक्ष प्रदर्शन के साथ-साथ प्रदर्शक कंपनियाँ किसान डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर भी अपने उत्पादों की सूची प्रकाशित कर सकती हैं। इस माध्यम से प्रदर्शकों की जानकारी देश के कोने-कोने तक 10 लाख किसानों तक पहुँचाने की योजना है। किसान अधिक जानकारी के लिए कंपनियों से सीधे संवाद भी कर सकेंगे।

प्रदर्शकों और आगंतुकों की व्यावसायिक चर्चाओं के लिए बिज़नेस लाउंज की सुविधा उपलब्ध है। इससे कृषि व्यवसायों में सहयोग व साझेदारी को प्रोत्साहन मिलेगा। आगंतुकों को अंतरराष्ट्रीय उत्पादों और व्यवसायों के बारे में जानने का अवसर भी प्राप्त होगा।

किसान प्रदर्शनी की अधिक जानकारी kisan.in पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *