नवउद्यमियों से सहभाग का आवाहन
पुणे : महाराष्ट्र इकोनॉमिक डेवलपमेंट काउंसिल (एमईडीसी) द्वारा ‘एमएसएमई कैपेसिटी बिल्डिंग समिट 2025–26’ यह सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हेल्थकेयर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जैसे विषयों पर आधारित विशेष शिखर सम्मेलन 17 दिसंबर 2025 को पुणे में आयोजित किया गया है। तकनीकी क्षेत्र के विशेषज्ञों, उद्योग जगत के जानकारों, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) प्रतिनिधियों, नवाचारकर्ताओं, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाकर भविष्य उन्मुख क्षमता-वृद्धि और सहयोग के अवसर तलाशना इस समिट का मुख्य उद्देश्य है।
ताज विवांता (हिंजवड़ी, पुणे) में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक यह सम्मेलन होगा। समिट में भाग लेने की इच्छा रखने वालों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू है। आयोजकों ने स्टार्टअप्स, नवउद्यमियों और पेशेवरों से पंजीकरण कर अपनी जगह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। नामांकन के लिए 9322357567 इस फोन नंबर पर या medc@medcindia.com इस ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी www.medcindia.com इस वेबसाइट पर उपलब्ध है।
स्टार्टअप्स और नवाचारकर्ताओं के लिए एक मंच
महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रही डिजिटल और आईटी क्षमता को प्रोत्साहन देने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। आईटी, एआई, हेल्थकेयर, अनुसंधान, स्टार्टअप्स तथा ग्लोबल डिलीवरी ऑपरेशंस में उभर रहे नए अवसरों का परिचय इस समिट में होगा। महाराष्ट्र की नई जीसीसी पॉलिसी 2025 के तहत 400 से अधिक नए केंद्र, निवेश वृद्धि और कौशल आधारित रोजगार निर्माण का विस्तार साध्य करने में पुणे एक प्रमुख केंद्र के रूप में सामने आ रहा है, ऐसा आयोजकों का कहना है। लोकहितार्थ क्षमता-विकास, ज्ञान-विनिमय, सहयोग और कौशलवृद्धि पर आधारित उपक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिए यह समिट उद्योग संस्थाओं, सेवा प्रदाताओं, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को एक मंच प्रदान करेगा।


