तिरुपति नागरिक सहकारी संस्था द्वारा  रक्तदान शिविर में शतकवीर रक्तदाताओं का सम्मान

Spread the love

1005 लोगों ने किया रक्तदान

 

राम बांगड़ का 181वां रक्तदान, अनिल बिहाणी का शतक, गिरीश लाहोटी का 158वां रक्तदान

पुणे: तिरुपति नागरिक सहकारी संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में ‘रक्ताचे नाते चैरिटेबल ट्रस्ट’ की अपील पर करीब 2 हजार रक्तदाताओं की उपस्थिति रही, जिनमें से 1005 लोगों ने रक्तदान किया। 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके ‘रक्ताचे नाते चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 45 सदस्यों ने इस शिविर में रक्तदान किया। इन सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।

यह रक्तदान शिविर गाडगे महाराज धर्मशाला, सोमवार पेठ में 21 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया। ‘रक्ताचे नाते चैरिटेबल ट्रस्ट’ के संस्थापक सदस्य अनिल बिहाणी ने अपना 100वां रक्तदान किया, जबकि संस्थापक राम बांगड़ ने 181वां और गिरीश लाहोटी ने 158वां रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवक डॉ. अभिजीत सोनवणे ने की, जिन्हें भिक्षुकों के डॉक्टर के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर तिरुपति नागरिक सहकारी संस्था के  जुगल पुंगलिया, धीरज पुंगलिया, गिरीधर काले, संस्था के सभी पदाधिकारी तथा समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

तिरुपति नागरिक सहकारी संस्था का यह 14वां रक्तदान शिविर था। इस शिविर में 14 रक्तपेढ़ियों ने रक्त संकलन किया। “पुणे में रक्त की जो कमी है, उसे कुछ दिनों के लिए दूर करने में यह शिविर निश्चित रूप से मददगार साबित होगा। रक्तदाताओं को इस प्रकार प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम बार-बार आयोजित किए जाने चाहिए,” ऐसा राम बांगड़ ने कहा।

……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *