‘करिअरग्राम’ ऑनलाइन मंच का 6 जनवरी को उद्घाटन

Spread the love

करिअर मार्गदर्शन एवं उद्यमिता सहायता के लिए मंच

पुणे :गायाफ्लक्स इनोव्हेशन्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रोटरी क्लब ऑफ तळेगाव दाभाडे (एमआईडीसी) के सहयोग से करिअर मार्गदर्शन एवं उद्यमिता सहायता के लिए विकसित किए गए ‘करिअरग्राम’ ऑनलाइन मंच का उद्घाटन समारोह मंगलवार, दिनांक 6 जनवरी 2026 को सुबह 10.30 बजे तळेगाव दाभाडे स्थित स्वामी विवेकानंद इंग्लिश स्कूल में आयोजित किया गया है।

इस उद्घाटन समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार पद्मश्री डॉ. शरद काळे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि सिंधुदुर्ग जिला जाति वैधता समिति की अध्यक्षा एवं अतिरिक्त जिलाधिकारी श्रीमती समीक्षा चंद्राकर गोकुळे सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

गायाफ्लक्स इनोव्हेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक एवं निदेशक प्रा. डॉ. दीपक ताटपुजे उपस्थित विद्यार्थियों एवं सहभागियों से संवाद करते हुए करिअरग्राम उपक्रम की विस्तृत जानकारी देंगे।

कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के ग्रामीण विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमताओं की पहचान कर विवेकपूर्ण करिअर निर्णय लेने में सहायता मिले, साथ ही भविष्य के कौशल विकास एवं उद्यमिता के अवसरों की खोज हो सके, इस उद्देश्य से यह उपक्रम संचालित किया जा रहा है, यह जानकारी रजनीगंधा खांडगे ने दी। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह संतोष खांडगे, मोहिनी शर्मा, प्रवीण भोसले एवं संदीप मगर ने किया है।

ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए वैज्ञानिक, संरचित और सहज रूप से उपलब्ध करिअर मार्गदर्शन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए करिअरग्राम उपक्रम की संकल्पना विकसित की गई है। इस मंच में प्रौद्योगिकी आधारित करिअर मूल्यांकन, व्यक्तिगत परामर्श तथा उद्यमिता के लिए संरचित सहायता का समन्वय किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को उपयुक्त करिअर चयन, कौशल विकास और सतत आजीविका के अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी।

युवा सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के माध्यम से कार्य करने की गायाफ्लक्स इनोव्हेशन्स प्राइवेट लिमिटेड की प्रतिबद्धता इस करिअरग्राम उपक्रम के माध्यम से स्पष्ट रूप से सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *