पुणे : लोकप्रतिनिधि होना केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और अपेक्षाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। नागरिकों की समस्याओं को समझना, उनके समाधान के लिए ठोस योजनाएं बनाना और जनता से सीधे संवाद बनाए रखना,यह एक आदर्श लोकप्रतिनिधि की पहचान है। जब ऐसा लोकप्रतिनिधि उच्च शिक्षित, आधुनिक दृष्टिकोण वाला और सुनियोजित तरीके से काम करने वाला हो, तो विकास की दिशा और भी प्रभावी बन जाती है। विदेश से उच्च शिक्षा प्राप्त कर पुणे में सक्रिय समाजकार्य से राजनीति में आए सनी विनायक निम्हण इसका सशक्त उदाहरण हैं।
पुणे महानगरपालिका में नगरसेवक के रूप में कार्य करते हुए सनी निम्हण ने Policy, Planning और Public Participation (3P) की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू किया। इसी क्रम में उन्होंने ‘Solve with Sunny’ नामक अभिनव उपक्रम के अंतर्गत ‘विकास के लिए सुझाव दें , सब मिलकर आदर्श प्रभाग बनाएं’ जैसा जनहितैषी अभियान शुरू किया।
इस उपक्रम को नागरिकों से जबरदस्त प्रतिसाद मिला। प्रभाग में आठ स्थानों पर सुझाव केंद्र स्थापित किए गए। सैकड़ों नागरिकों ने QR कोड स्कैन कर Google Form के माध्यम से प्रभाग के विकास हेतु अपने सुझाव, अपेक्षाएं और शिकायतें दर्ज कीं। अनेक नागरिक स्वयं केंद्रों पर पहुंचकर सीधे संवाद में शामिल हुए। सनी निम्हण ने बताया कि इन सभी सुझावों और शिकायतों का गहन अध्ययन कर उन्हें आगामी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा, जो आगे चलकर एक विकासनामा का रूप लेगा।
इस अभियान के अंतर्गत सनी निम्हण स्वयं प्रभाग की सोसाइटियों और बस्तियों में जाकर नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद कर रहे हैं, जिससे लोगों में विश्वास और सहभागिता और मजबूत हुई है। माजी आमदार विनायक निम्हण की समृद्ध राजनीतिक और सामाजिक विरासत सनी निम्हण को प्राप्त हुई है। इस विरासत को आधुनिक शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और नवीन विचारों से जोड़ते हुए उन्होंने अपनी एक स्वतंत्र पहचान बनाई है। राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा में भी उनका योगदान निरंतर रहा है।
पूर्व नगरसेवक रहे सनी निम्हण एक बार फिर औंध–बोपोडी प्रभाग क्रमांक 8 से भारतीय जनता पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं।


