झुग्गीवासियों के हितों की रक्षा हमारी जिम्मेदारी : आबा बागुल

Spread the love

वार्ड क्रमांक 36 सहकारनगर–पद्मावती में शिवसेना प्रचार को जबरदस्त समर्थन

पुणे, प्रतिनिधि : पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। **वार्ड क्रमांक 36 (सहकारनगर–पद्मावती)** क्षेत्र में शिवसेना के प्रचार को नागरिकों का उत्स्फूर्त समर्थन मिल रहा है। शिवसेना की ओर से इस वार्ड में पूर्व उपमहापौर आबा बागुल, मच्छिंद्र ढवले, पूनम परदेशी और नयना लगस चुनावी मैदान में हैं। इनके पदयात्राओं और प्रचार रैलियों में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हो रहे हैं।

आबा बागुल ने कहा कि स्वयं पुनर्विकास योजना के माध्यम से प्रत्येक झुग्गीवासी को “जहां है वहीं” कानूनी रूप से उसका हक़ का घर दिलाने का उनका दृढ़ संकल्प है। उन्होंने बताया कि शिवसेना के प्रमुख नेता एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें न केवल इस वार्ड बल्कि पूरे पुणे शहर को झुग्गीमुक्त करने और झुग्गीवासियों के हितों की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है।

शाहू वसाहत में आयोजित प्रचार सभा के दौरान नागरिकों ने एसआरए (झुग्गी पुनर्वसन प्राधिकरण)जना से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। इस पर बोलते हुए आबा बागुल ने कहा कि एसआरए योजना में अव्यवस्था के कारण झुग्गीवासी परेशान हैं। कुछ चुनिंदा डेवलपर्स के फायदे के लिए गरीबों को बंधक बनाया जा रहा है और दबाव के जरिए उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। ऐसी एसआरए योजना का वे कड़ा विरोध करते हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि शाहू वसाहत, दाते बस स्टॉप, तावरे कॉलनी, अण्णाभाऊ साठे वसाहत, संजयनगर, पद्मावती वसाहत सहित पूरे वार्ड में प्रत्येक झुग्गीधारक को स्वयं पुनर्विकास के तहत लगभग 650 वर्ग फुट का “जहां है वहीं” घर दिया जाएगा।

इसके साथ ही महिला बचत समूहों और युवाओं के लिए रोजगार सृजन के उद्देश्य से ‘शिवसेना उद्योग भवन’ की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से कौशल विकास, उद्यमिता प्रशिक्षण, ऋण सुविधा और बाजार से जोड़ने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

विकास के मुद्दों को लेकर शिवसेना को वार्ड क्रमांक 36 में मतदाताओं का मजबूत समर्थन मिल रहा है, ऐसा चित्र पूरे क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *