सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की 28वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘सूर्यदत्त जीवनगौरव पुरस्कार’ और ‘सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार’ की घोषणा

Spread the love

 शनिवार (ता. 7) को होगा पुरस्कार वितरण

पूर्व मुख्य न्यायाधीश उदय ललित, अभिनेता अशोक सराफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को

पद्मश्री प. पू. डॉ. चंदनाजी महाराज को ‘सूर्यदत्त ग्लोबल पीस गांधीयन फिलॉसॉफी अवॉर्ड 2026’

पुणे: सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की 28वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिए जाने वाले ‘सूर्यदत्त जीवनगौरव पुरस्कार’ और ‘सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार’ की घोषणा की गई है। ये पुरस्कार शनिवार (7 तारीख) शाम 5.30 बजे, बंटारा भवन, बाणेर, मुंबई–पुणे महामार्ग पर सम्मानपूर्वक प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी सूर्यदत्त के संस्थापक अध्यक्ष प्रा. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने एक पत्रकार परिषद में दी। इस अवसर पर सूर्यदत्त की सहयोगी उपाध्यक्ष स्नेहल नवलखा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षित कुशल, मुख्य विकास अधिकारी सिद्धांत चोरडिया, जनसंपर्क प्रबंधक स्वप्नाली कोगजे तथा सलाहकार समिति के सदस्य जीवराज चोले उपस्थित थे।

प्रा. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने बताया कि अहिंसा विश्वभारती के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनिजी की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश उदय ललित के करकमलों से इन पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) भूषण गोखले, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एस. कृष्णमूर्ति, वरिष्ठ अभिनेता रज़ा मुराद और एमआईटी के अधिष्ठाता प्रा. डॉ. शरदचंद्र दराडे उपस्थित रहेंगे।

 


पद्मश्री परमपूज्य आचार्य डॉ. चंदनाजी महाराज (ताई माँ) को ‘सूर्यदत्त ग्लोबल पीस गांधीयन फिलॉसॉफी अवॉर्ड 2026’ प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष ‘सूर्यदत्त जीवनगौरव पुरस्कार’ से पूर्व मुख्य न्यायाधीश उदय ललित, वरिष्ठ अभिनेता अशोक सराफ, हास्ययोग आंदोलन के प्रवर्तक विठ्ठल काटे, पूर्व वरिष्ठ प्रशासक शेखर गायकवाड, अभिनेता राकेश बेदी, निर्माण व्यवसायी विलासकुमार पालरेषा, फिल्म निर्देशक सुभाष सेहगल, शिक्षाविद् अशोककुमार ठाकूर, वैज्ञानिक डॉ. आनंद भाडळकर, वरिष्ठ अधिवक्ता ऍड. प्रमोद आडकर, साहित्यकारा प्रा. सुरेखा कटारिया, उद्यमी प्रकाश गांधी और वैश्विक रणनीतिकार संजय पुरी को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं ‘सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार’ श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट के महेश सूर्यवंशी, योगसद्गुरु डॉ. कृष्णदेव गिरी, अभिनेत्री व स्टैंडअप कॉमेडियन उपासना सिंह, भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर अभिजित कुंटे, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ऍड. आशुतोष श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेंद्र कुमारी, योग प्रशिक्षक राखी गुगळे, अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. कनक सहा, बांसुरी वादक पारस नाथ, ग्लोबल यूथ एंबेसडर दारासिंग खुराणा, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी और पर्वतारोही आशिष माने को दिया जाएगा।

इसके अलावा ‘सूर्यदत्त नेशनल यंग अचीवर अवॉर्ड’ सीए मोहित धांड, गायिका प्रीती दवे और पिंकी दवे, तथा तैराक हातवी शहा को प्रदान किया जाएगा। वहीं ‘सूर्यदत्त लिटिल मास्टर नेशनल अवॉर्ड’ से मास्टर ऋषि शिव प्रसन्न और मास्टर राघव मालपाणी को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *