औंध–बोपोडी में छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक का भूमिपूजन

Spread the love

शिव जयंती के अवसर पर उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने किया कार्य शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन

पुणे : प्रभाग क्रमांक 8 औंध–बोपोडी में रयतेचे राजे छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर हॅरिस ब्रिज, बोपोडी स्थित प्रस्तावित शिवस्मारक का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुणे महानगरपालिका के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने स्मारक का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर की गई। उपमहापौर वाडेकर ने कहा कि हॅरिस ब्रिज क्षेत्र में नियोजित स्मारक का कार्य पूर्व एवं वर्तमान सभी नगरसेवकों तथा स्थानीय नागरिकों को विश्वास में लेकर जल्द पूरा किया जाएगा।

स्मारक कार्य का भूमिपूजन सनीदादा निम्हण, नगरसेविका भक्तिताई अजित गायकवाड और नगरसेविका सपनाताई आनंद छाजेड के हाथों नारियल फोड़कर किया गया। इसके पश्चात उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने कुदाल चलाकर औपचारिक भूमिपूजन संपन्न किया।

इस अवसर पर प्रभाग के अनेक पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें सचिन चव्हाण, अनिल भिसे, योगेश सूर्यवंशी, विनीत चौधरी, वसीम शेख, अण्णा आठवले, ज्वेल अँथनी, संजय गजरमल, आप्पासाहेब वाडेकर, राजू पिल्ले, राजेंद्र शिंदे, रुपेश पिल्ले, रिकेश पिल्ले, बाळू मोरे, महेश गायकवाड, बापू रणदिवे, नंदाताई निकाळजे, आरतीताई देठे, उत्तम दिवटे, समाधान गायकवाड, सतीश कांबळे सहित अन्य गणमान्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *