पिंपरी-चिंचवड शहर में सोमवार को जलापूर्ति रहेगी बंद,

Spread the love

मंगलवार को कम दबाव से पानी मिलने की संभावना

पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से समय-समय पर रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाता है। इसी क्रम में पिंपरी-चिंचवड नगर निगम के जलापूर्ति विभाग द्वारा सेक्टर क्रमांक 23 में सिविल एवं विद्युत संबंधी कार्य के साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर जल वितरण प्रणाली की देखभाल एवं मरम्मत के कार्य किए जाएंगे।

इन कार्यों के चलते सोमवार, 23 फरवरी को निगडी जलशुद्धीकरण केंद्र से होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी। परिणामस्वरूप सोमवार को पिंपरी-चिंचवड शहर के सभी हिस्सों में शाम की जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। एवं मरम्मत कार्यों के प्रभाव के कारण अगले दिन यानी मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को सुबह की जलापूर्ति अनियमित और कम दबाव से होने की संभावना है।

नगर निगम के जलापूर्ति विभाग ने नागरिकों से इस असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पानी का पूर्व भंडारण करने और सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *