औंध में विभा पाटील स्विमिंग पूल के नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन

Spread the love

पुणे. औंध स्थित लंबे समय से बंद पड़े विभा पाटील जलतरण तलाव के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के लिए विधिवत भूमिपूजन मंगलवार को किया गया। विभा पाटील जलतरण तलाव के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद परिसर के नागरिकों और खिलाड़ियों को एक बार फिर बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, इससे क्षेत्र में खेल गतिविधियों को भी निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर उपमहापौर परशुराम वाडेकर, औंध-बोपोडी प्रभाग की नगरसेविका सपनाताई छाजेड, नगरसेविका भक्तीताई गायकवाड, नगरसेवक सनीदादा निम्हण सहित अमित मुरकुटे, अविनाश कदम, भीमराव वाघमारे, सचिन चव्हाण, आनंद छाजेड, अण्णा आठवले, निलेश वाघमारे, ज्ञानेश्वर जावीर, बाळू मोरे, बाळू सोरटे, संजय गजरमल, विलास जाधव, देवेंद्र बिडलान तथा बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी और नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्य शीघ्र पूर्ण कर जलतरण तलाव को पुनः नागरिकों की सेवा में उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *