हिंजवड़ी की यशवीन सोसायटी में 22 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, कंक्रीट के नीचे मिला फॉल्ट

Spread the love

पुणे : पुणे के हिंजवड़ी क्षेत्र स्थित यशवीन हाउसिंग सोसायटी की बिजली आपूर्ति 22 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद मंगलवार सुबह बहाल कर दी गई। मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान उच्चदाब केबल में आई खराबी के कारण सोमवार दोपहर 12:48 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, हिंजवड़ी फेज-3 की ओर डॉहलर कंपनी के पास मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान महावितरण की केबल पर कंक्रीट की कई परतें चढ़ जाने से केबल गहराई में दब गई थी। सोमवार को 22 केवी उच्चदाब लाइन में खराबी आने से यशवीन सोसायटी के 3 ट्रांसफॉर्मरों से जुड़े 572 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कर्मचारियों ने तुरंत युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया। सोमवार शाम 7 बजे तक एक फॉल्ट ठीक कर लिया गया, लेकिन परीक्षण के दौरान दूसरा फॉल्ट सामने आया, जो कंक्रीट के नीचे दबा हुआ था। इसे ढूंढने के लिए पूरी रात खुदाई की गई, लेकिन केबल का पता नहीं चल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *