पुणे संकुल-1 की ‘निपुण भारत’ बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न

Spread the love

देहूरोड:  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, देहूरोड की ओर से पुणे संकुल-1 की संकुलस्तरीय ‘निपुण भारत’ बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में पुणे संकुल-1 के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य, मुख्याध्यापक तथा वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। बैठक में विद्यार्थियों में पायाभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) कौशल विकसित करने तथा ‘निपुण भारत’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विस्तारित कार्यपत्रिका, ‘Reading for Fun and Learn’, ‘Maths Puzzle and Riddle’, ‘Samagam Portal’ पर उपलब्ध FLN गतिविधियों तथा PT-1 परीक्षा के परिणामों की समीक्षा की गई।

साथ ही 31 मार्च 2027 तक हासिल किए जाने वाले FLN लक्ष्यों तथा विद्यार्थियों के वाचन और लेखन कौशल को बेहतर बनाने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों द्वारा संचालित गतिविधियों के अनुभव साझा किए गए और आगामी समय में आवश्यक सुधारों को लेकर सुझावों का आदान-प्रदान हुआ। बैठक में कुल 13 महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य सुनील परदेशी के मार्गदर्शन में तथा केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के सफल आयोजन में श्री नरहरी मोकाशी, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय एनडीआरएफ पुणे, श्रीमती शीतल सरफरे, प्रभारी मुख्याध्यापिका, श्रीमती जॉसी अँटोनी, श्रीमती शिल्पी एवं श्री हेमंत कुमार का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *