जागतिक पुस्तक दिन के अवसर पर “लिटरेचर इन ॲक्शन” उपक्रम का आयोजन

Spread the love

पुणे, 2अप्रैल 2026 : पालवीया फाउंडेशन और नुक्कड़ कैफे द्वारा,और विलू पुनावाला फाउंडेशन के सहयोग से पुस्तक महोत्सव के चौथे पर्व का आयोजन किया गया है. यह पुस्तक महोत्सव 19 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 दौरान अक्षर पाऊल – स्माइलिंग लायब्ररी इनिशिएटिव्ह, बालग्राम एसओएस चिल्ड्रन्स व्हिलेज, पर्णकुटी और महात्मा फुले मंडई जैसे विभिन्न जगहों पर आयोजित किया जाएगा. इस वर्ष के पुस्तक महोत्सव की थीम “लिटरेचर इन ॲक्शन” है. शब्द किस प्रकार समाज में परिवर्तन ला सकते हैं, समुदायों का निर्माण कर सकते हैं और अर्थपूर्ण प्रभाव निर्माण कर सकते हैं,यही इस महोत्सव के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा.

इस महोत्सव के अंतर्गत अनाथालयों, वंचित बच्चों के सामुदायिक  ग्रंथालयों से लेकर सेक्स वर्कर्स के बच्चों के शैक्षणिक केंद्रों तक, यह  महोत्सव साहित्य को वास्तविक जीवन से जोड़ने का कार्य करती है.  इस उपक्रम के माध्यम से लोग वास्तव में संवाद कर सकते हैं, रिश्ते बना सकते हैं और परिवर्तन ला सकते हैं.

साहित्य के विभिन्न रूपों के माध्यम से, विशेष रूप से वंचित वर्ग के बच्चों को प्रेरित करना, दिव्यांग व्यक्तियों को अवसर प्रदान करना, सामाजिक स्थलों का महत्व बढ़ाना और व्यापक समाज को प्रेरित करना यही इस  उपक्रम का उद्देश्य है.

इस दौरान बात करते हुए पालवीया फाऊंडेशन और  नुक्कड कॅफे के संस्थापक वैभव पालीवाल ने कहा की, आज हमें जो अनुभव प्राप्त होते हैं, वे कल लोगों की कहानियों में बदल सकते हैं. इस महोत्सव के माध्यम से हम चाहते हैं कि लोग साहित्य को केवल पन्नों पर लिखे शब्दों के रूप में न देखें, बल्कि उसे जीवन, दृष्टिकोण और समुदाय का निर्माण करने वाली ऊर्जा के रूप में समझें।

इस पुस्तक महोत्सव में कहानी बाजार, कहानियों की पोटली, शी स्पोक द वर्ल्ड चेंज्ड, कहानी की तरह, कहानी भी खेल भी, कहानियों का ब्रह्मांड, खिलौनों की कहानी, सेंसरी एक्सप्रेशन, वर्डस दॅट मुव्हड द वर्ल्ड और लिटिल नेचर राइटर्स जैसे विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *