विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ह्यूंडई के आयोनिक फॉरेस्ट ने लोगों को प्रकृति से जुड़ने का दिया मौका

Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एच एम आई एल) की सीएसआर इकाई ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एच एम आई एफ) ने डांगे चौक, पुणे स्थित आयोनिक फॉरेस्ट में कम्युनिटी एंगेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 120 से ज्यादा छात्रों, स्वयं सहायता समूहों और समाज के अन्य लोगों ने हिस्सा लिया और प्रकृति के करीब होने का जश्न मनाया।

इस पहल के तहत कई सार्थक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान स्थानीय पौधे लगाने के तरीके, जैव विविधता और पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में मार्गदर्शन के लिए नेचर ट्रेल गतिविधि आयोजित की गई। वहीं संवाद सत्रों के माध्यम से वन की पारिस्थितिकी के बारे में समझ बढ़ाने और अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट को कम करने में शहरी वनों की भूमिका के बारे में जानकारी देने में मदद मिली। सस्टेनेबल लिविंग प्रैक्टिसेज गतिविधि के तहत कचरे को उर्वरक के रूप में बदलने की प्रक्रिया दिखाई गई, जिससे मिट्टी का स्वास्थ्य सही होता है। सीड बॉल एक्टिविटी के तहत स्थानीय बीजों से तैयार सीड बॉल दी गईं और लोगों को अपने आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसमें हिस्सा लेने वालों में फर्ग्यूसन कॉलेज, हरिभाई वी देसाई कॉलेज, लक्ष्मीबाई बरने हाई स्कूल, प्रेरणा हाई स्कूल, खिवानसारा पाटिल हाई स्कूल और स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य शामिल रहीं। आयोनिक फॉरेस्ट पहल के माध्यम से एच एम आई एफ ने पर्यावरण संरक्षण, क्लाइमेट रेजिलिएंस और सामुदायिक सहयोग को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती दी है। फांउडेशन ने सिर्फ पौधे नहीं लगाए हैं, बल्कि ज्यादा ठंडे, हरित और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का भी पौधारोपण किया है।

कैप्शन:
हृयूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एच एम आई एफ) ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर डांगे चौकपुणे स्थित अपने आयोनिक फॉरेस्ट में कम्युनिटी एंगेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस शहरी वन को एच एम आई एफ ने विकसित किया है। यहां पर्यावरण के अनुकूल मियावाकी प्रक्रिया के तहत विभिन्न वैरायटी के 10 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। यह वन 90.5 एकड़ में फैला है। विशेषरूप से तैयार नेचर ट्रेलकंपोस्टिंग वर्कशॉप और सीड बॉल एक्टिविटी में 120 से ज्यादा छात्रोंस्वयं सहायता समूहों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और जैव विविधता एवं पर्यावरण के अनुकूल जीवन का जश्न मनाया। इस पहल ने क्लाइमेट रेजिलिएंस और ज्यादा हरे-भरे इकोसिस्टम को लेकर एच एम आई एफ की प्रतिबद्धता को मजबूती दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *