पतित पावन संगठन की ओर से बंडगार्डन पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों का सम्मान

Spread the love

अपहृत शिशु को त्वरित कार्रवाई कर उसकी मां को सौंपने में मिली थी सफलता

पुणे : पतित पावन संगठन की ओर से बंडगार्डन पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया। यह सम्मान एक वर्ष की मासूम बच्ची को उसकी मां से अपहरण कर ले जाने के बाद त्वरित जांच करते हुए मात्र 16 घंटे के भीतर उसे सुरक्षित वापस उसकी मां को सौंपने की उल्लेखनीय कार्यवाही के लिए किया गया। बंडगार्डन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष पांढरे का सम्मान पतित पावन संगठन के प्रांत उपाध्यक्ष राजाभाऊ पाटील, प्रांत सह-संगठक रविंद्र भांडवलकर, जिलाध्यक्ष दिनेश भिलारे, सौरभ पवार, मुकुंद चव्हाण, पुणे शहर पालक गिरीश काकडे, बाळा कांबळे, यादव पुजारी, मिलिंद तिकोने, गणेश बिबवे, सचिन येनगूल, विनायक रणदिवे, यश चव्हाण, अक्षय तुपे तथा योगेश वाडेकर की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर कार्याध्यक्ष संतोष गुरु एवं नरसिंग कोळी ने किया। यह सम्मान समारोह 11 जून 2026 को आयोजित किया गया।

30 मई 2026 की रात पुणे स्टेशन परिसर से एक वर्ष की मासूम बच्ची को उसकी मां से चुराकर ले जाया गया था। इस घटना के बाद बंडगार्डन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष पांढरे के नेतृत्व में पुलिस ने मात्र 16 घंटे के भीतर मामले की जांच पूरी कर बच्ची को सुरक्षित बरामद किया और उसकी मां से पुनर्मिलन कराया।

इस जांच के दौरान लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। पुणे पुलिस आयुक्तालय के अधिकारी भी मामले की अंतिम कड़ी तक लगातार निगरानी करते रहे। पुलिस ने उत्कृष्ट जांच कार्य करते हुए मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। इस प्रकरण में तीन आरोपियों को 31 मई 2026 को दौंड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सौ. शिवानी अमोल भोसले को उनकी बच्ची सुरक्षित वापस सौंपने में सफलता प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *