अहिल्यानगर (महेश देशपांडे महाराज) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत के लिए की गई अपील पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का स्वयंकृति से अनुशासित अमल जारी है। अपनी सेवा के लिए लामबंद वाहनों के बेड़े को एक तरफ रखकर, मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई से शिरड़ी तक वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाडी से यात्रा की। इस दौरान, मुख्यमंत्री फडणवीस ने उनके समक्ष होने वाले कई मामलों को निपटाकर यात्रा का समय बर्बाद नहीं होने दिया। रेलगाड़ी में कार्यालय का काम करने और नागरिकों से बातचीत करने के कारण मुख्यमंत्री फडणवीस की यह यात्रा वर्क फ्रॉम वंदे भारत में तब्दील हो गई।
शनिवार,२३ मई, २०२६ को, श्रद्धा और सबुरी का संदेश देने वाली श्री साईबाबा की नगरी, यानी शिरडी में, निबे इंडस्ट्रीज ग्रुप की, रक्षा सामग्री निर्माण और सीएनजी परियोजना का उद्घाटन, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए, मुख्यमंत्री फडणवीस ईंधन बचत के उद्देश्य से मुंबई से वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी से यात्रा करके शिरड़ी पहुंचे। इसके लिए, मुख्यमंत्री फडणवीस शनिवार २३ मई २०२६ की सुबह साढ़ेछह बजे अपने आधिकारिक शासकीय आवास वर्षा, मलबार हिल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनन्स रेलवे स्टेशन पहुंचे। छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन से वंदे भारत रेल से शुरू हुई मुख्यमंत्री फडणवीस की यात्रा सुबह लगभग ११:१५ बजे शिरडी रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई। इस यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने कार्यालय के कई मामलों का निपटारा किया। उन्होंने कई फाइलों पर हस्ताक्षर किए। यात्रा के दौरान, उन्होंने कुछ नागरिकों से बातचीत भी की। शिरडी रेलवे स्टेशन पर राज्य के जल संसाधन मंत्री और अहिल्यानगर जिले के अभिभावक मंत्री डॉ. राधाकृष्ण विखे पाटील और पूर्व विधायक स्नेहलता कोल्हे ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाडीयों के रूप में देशवासियों को जलद-सुगम यात्रा के लिये अनूठा उपहार दिया है। कार्यालयीन कामकाज के साथ काही लोगों से संवाद करने का अवसर मिलने के कारण वंदे भारत रेलवे की मुंबई-शिरडी यात्रा लाभकारी रही। शिरड़ी के पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ श्री साईबाबा मंदिर पहुंच कर श्रद्धापूर्वक दर्शन किया। बाद में शिरड़ी एमआयडीसी स्थित निबे इंडस्ट्रीज ग्रुप की, रक्षा सामग्री निर्माण और सीएनजी परियोजना का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कि उपस्थिती में किया। इस समय भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, महाराष्ट्र विधान परिषद सभापति प्रो.राम शिंदे, जल संसाधन मंत्री डॉ.राधाकृष्ण विखे पाटील, उद्योग मंत्री उदय सामंत, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, अनुप सिंघल, डीआरडीओ सचिव डॉ.समीर कामत, केंद्रीय सचिव संजीव कुमार, ब्रह्मविहारीजी महाराज, विधायक राणा जगजीत सिंह, विधायक मोनिका राजले, विधायक विक्रमसिंह पाचपुते, विधायक आशुतोष काले, विधायक अक्षय कर्डिले के साथ-साथ रक्षा एवं उद्योग विभाग के अधिकारी और परियोजना के प्रमोटर गणेश निबे उपस्थित थे।


