‘स्वरस्वप्न’ सांगीतिक कार्यक्रम 14 दिसंबर को

Spread the love

भारतीय विद्या भवन में आयोजन

पुणे: भारतीय विद्या भवन और इन्फोसिस फाउंडेशन के सांस्कृतिक प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत ‘स्वरस्वप्न’ यह विशेष संगीत कार्यक्रम 14 दिसंबर 2025 को शाम 5.30 बजे आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम भारतीय विद्या भवन के सरदार महादेव बलवंत नातू सभागृह (सेनापति बापट रोड) में आयोजित किया जाएगा। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR), उपक्षेत्रीय कार्यालय, पुणे की ओर से यह कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है।

‘स्वरस्वप्न’ कार्यक्रम की संकल्पना और संयोजन स्वप्ना दातार ने किया है। बंदिश, फिल्म संगीत और राग-रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत होने वाले विविधरंगी सादरीकरण के कारण यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए एक सुंदर अनुभव बनने वाला है। भारतीय विद्या भवन के नातू सभागृह (सेनापति बापट रोड) में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी रसिकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है, यह जानकारी भारतीय विद्या भवन के मानद सचिव प्रो. नंदकुमार काकिर्दे ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *