भारती विद्यापीठ पूना कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजन
पुणे:इंडियन फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन (स्टूडेंट फोरम) पुणे और फेडरेशन ऑफ क्लिनिकल फार्मासिस्ट इंडिया के सौजन्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय‘ क्लिनिकल फार्मेसी समिट – 2025‘ का आयोजन भारती विद्यापीठ पूना कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 5, 6 और 7 दिसंबर 2025 को किया गया था। यह क्लिनिकल फार्मेसी समिट का लगातार तीसरा वर्ष है। प्रसिद्ध चिकित्सा और नियामक मामलों की संस्था यूनिवर्सल न्यूट्रीसायन्स, मुंबई के प्रमुख डॉ. मनीष गर्ग के हस्ते इस अधिवेशन का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर पूना कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. आत्माराम पवार, उपप्राचार्य डॉ. वर्षा पोखरकर, फार्म.डी. विभाग की प्रमुख डॉ. आसावरी राऊत, आयोजन सचिव डॉ. हरिथा नाथ, आईपीएसएफ के अध्यक्ष प्रथमेश बोराना और अन्य मान्यवर उपस्थित थे।
रुग्णसेवा में क्लिनिकल फार्मेसी के महत्व को रेखांकित करना, क्लिनिकल फार्मासिस्ट की रोगोपचार सेवाओं में भागीदारी और योगदान बढ़ाना, इन उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए तीन दिनों में विचारमंथन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से 400 से अधिक क्लिनिकल फार्मासिस्ट और फार्म.डी. के छात्रों ने इस अधिवेशन में भाग लिया। व्यवहारिक अनुप्रयोग का शोध, औषधोपचार का प्रबंधन, दवाओं की प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं का निरीक्षण जैसे मूलभूत सिद्धांत क्लिनिकल फार्मासिस्ट और फार्म.डी. छात्रों में दृढ़ता से स्थापित होना, यही इस समिट का मुख्य उद्देश्य था।
डॉ. मनीष गर्ग ने कहा कि रुग्णसेवा में क्लिनिकल फार्मासिस्ट का योगदान अत्यंत मूल्यवान है और इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने फार्मेसी क्षेत्र में व्यवसायिक उन्नति और प्रगति के लिए ऐसे उपक्रम आयोजित करने पर इंडियन फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन (स्टूडेंट फोरम) पुणे और भारती विद्यापीठ की प्रशंसा की।


