14.86 लाख चिकन बिरयानी से लेकर 3.8 लाख इडली तक… 2025 में पुणे ने ऐसे किया ‘स्विगी’ के साथ फूड सेलिब्रेशन

Spread the love

पुणे, : साल 2025 में पुणेकरों की खाने की पसंद ने शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक ऊर्जा दोनों को साफ तौर पर दर्शाया। यहां लोगों का झुकाव कभी सुकून देने वाले घरेलू स्वाद की ओर रहा, तो कभी मनपसंद और खास व्यंजनों की तरफ। आराम से की गई डिनर आउटिंग से लेकर देर रात बर्गर की क्रेविंग तक, हर मूड का स्वाद पुणे की फूड थाली में नजर आया।
‘हाउ इंडिया स्विगीड 2025’ के पुणे एडिशन में शहर की बदलती फूड आदतों की झलक देखने को मिलती है। यह बीते साल का एक स्वाद से भरपूर रीकैप है, जो बताता है कि पुणे का खाने के साथ रिश्ता कैसे लगातार नए रंग और फ्लेवर ले रहा है।
शहर की पसंदीदा चीज़ें
चिकन बिरयानी 14.86 लाख ऑर्डर के साथ सबसे ऊपर रही। इसके बाद चिकन बर्गर (12.10 लाख) और चिकन फ्राय (10.5 लाख) का नंबर आया। वेज बर्गर भी शहर की टॉप पसंदीदा डिशेज में मजबूती से शामिल रहे।
मिठाइयों के मामले में लोगों की पसंद क्लासिक ही रही। चॉकलेट केक 1.48 लाख ऑर्डर के साथ सबसे आगे रहा, जबकि गुलाब जामुन (1.44 लाख) और बूंदी लड्डू ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। यह पुणेकरों के पारंपरिक मिठाइयों के प्रति प्यार को दिखाता है।
पुणे में नाश्ता हल्का और सुकून देने वाला रहा। 3.8 लाख ऑर्डर के साथ इडली सबसे ज्यादा पसंद की गई। इसके बाद वेज डोसा (2.4 लाख) और स्थानीय फेवरेट वेज पोहा (1.79 लाख) रहे।
शाम की हल्की भूख (दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे के बीच) में चिकन बर्गर (2.47 लाख ऑर्डर) और वेज बर्गर (1.86 लाख ऑर्डर) सबसे ज्यादा मंगवाए गए। ये झटपट और पेट भरने वाले स्नैक साबित हुए।
देर रात (रात 12 बजे से 2 बजे के बीच) खाने की चाह भी बनी रही। इस दौरान 1 लाख से ज्यादा ऑर्डर के साथ चिकन बर्गर सबसे आगे रहे। इसके बाद वेज बर्गर की डिमांड दिखी, जबकि चिकन बिरयानी और वेज पिज्जा भी देर रात की पसंदीदा डिशेज में शामिल रहे।
पुणेकरों की बदलती खाने की पसंद अब क्षेत्रीय व्यंजनों की ओर भी तेजी से बढ़ती दिखी। गुजराती भोजन सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्यूज़ीन बना, जिसमें 27.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद केरल क्यूज़ीन रहा, जिसमें 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
इन्कॉग्निटो और ग्रुप ऑर्डरिंग जैसे फीचर्स का इस्तेमाल करने वाले देश के टॉप 10 शहरों में पुणे भी शामिल रहा। इससे साफ है कि शहर में सहूलियत के साथ-साथ मिलकर ऑर्डर करने का चलन भी बढ़ा है।
सस्ते और किफायती खाने ने भी पुणेकरों को खूब लुभाया। 99 स्टोर पर वेज बर्गर 1.28 लाख ऑर्डर के साथ सबसे आगे रहे। इसके बाद चिकन बर्गर और चिकन बिरयानी का नंबर रहा।
डेस्क इट्स पर मैकआलू टिक्की बर्गर ने 2.54 लाख ऑर्डर के साथ बाजी मारी। वहीं चॉकलेट लावा केक और वेज पिज्जा मैकपफ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। डेस्क इट्स के जरिए एक ग्राहक ने ऑफिस पार्टी के लिए एक साथ 67 महाराजा बर्गर कॉम्बो, 67 पिज्जा मैकपफ और 1 फ्राइज ऑर्डर किया, जिसकी कुल कीमत 31,957 रुपये रही।
हाई प्रोटीन फूड इस साल असली एमवीपी साबित हुआ। पुणे में 11.69 लाख हाई-प्रोटीन ऑर्डर दर्ज किए गए, जिससे शहर देश के टॉप 10 शहरों में शामिल रहा।

बोल्ट के साथ तेज़ फूड डिलीवरी हुई संभव
बोल्ट पर सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई डिशेज में चिकन बिरयानी (1.3 लाख ऑर्डर) पहले नंबर पर रही, जबकि चिकन बर्गर (1.26 लाख ऑर्डर) दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद वेज बर्गर, वेज इडली और आलू बर्गर की अच्छी डिमांड देखने को मिली।
मिठाइयों में बोल्ट पर चोको लावा केक सबसे ज्यादा मंगाया गया. वहीं जलेबी और रसमलाई दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
बोल्ट की रफ्तार! एक ग्राहक तक चोकोहॉलिक केक और स्ट्रॉबेरी कपकेक महज 3 मिनट में पहुंचा दिए गए।
पुणे में रात के वक्त बर्गर का खास क्रेज दिखा। हर रात 12 बजे से 2 बजे के बीच औसतन 62 से ज्यादा चिकन बर्गर ऑर्डर किए गए। वेज बर्गर और आलू बर्गर भी टॉप 5 में शामिल रहे।
आखिरी वक्त की पार्टी तैयारी के लिए भी बोल्ट काम आया। शहर का सबसे बड़ा बोल्ट ऑर्डर तब दर्ज हुआ, जब एक ग्राहक ने एक साथ 175 गोल्डन कॉर्न पिज्जा मंगवाए।
इन रुझानों पर बात करते हुए, स्विगी फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिज़नेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू ने कहा, “2025 में खाना हमारे रोज़मर्रा के जीवन और जश्न का अहम हिस्सा बना रहा और भारत ने अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद लिया। पुणे शहर में हमने पारंपरिक स्वाद और राष्ट्रीय पसंद के बीच बेहतरीन संतुलन देखा। देर रात की भूख से लेकर प्रीमियम डाइनिंग आउट तक, पुणे ने खाने के ज़रिए अपनी सांस्कृतिक विविधता को अपनाया। खाना एक भावना है, और हम शहर के हर कोने में, हर भोजन, हर जश्न के साथ, बेहतरीन फूड अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

डाइनिंग आउट
साल 2025 में भी पुणे की सामाजिक ज़िंदगी में बाहर जाकर खाना अहम हिस्सा बना रहा। स्विगी डाइन आउट के ज़रिए पुणे के ग्राहकों ने कुल 64.35 करोड़ रुपये की बचत की, जो पिछले साल के मुकाबले 10.4 प्रतिशत ज्यादा है।
बड़ी बचत सिर्फ शहरभर में ही नहीं दिखी, बल्कि एक ही बुकिंग में पुणे के एक डाइनर ने 93,588 रुपये की बचत की। यह देश में पांचवीं सबसे बड़ी बचत रही।
पुणे की नाइटलाइफ आधी रात के बाद भी पूरी तरह एक्टिव रही। रात 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच देशभर में हुए डाइनिंग ट्रांजैक्शन में पुणे चौथे स्थान पर रहा।
बड़े ग्रुप आउटिंग और त्योहारों के जश्न का फायदा ग्रेट इंडियन रेस्टारेंट फेस्टिवल (जीआईआरएफ 2025) के दौरान साफ दिखा, जब पुणे के डाइनर्स ने कुल 26 करोड़ रुपये की बचत की।
प्रीमियम डाइनिंग का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ा। 65,900 से ज्यादा प्रीमियम डाइनिंग बुकिंग दर्ज की गईं, जो साल-दर-साल 67 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी को दर्शाता है।
खास मौकों पर पुणेकरों ने खुलकर खर्च किया। वैलेंटाइन डे पर पुणे में देश का सबसे बड़ा सिंगल बिल 1,19,257 रुपये दर्ज हुआ। साथ ही, वैलेंटाइन डे बुकिंग के मामले में पुणे टॉप 5 शहरों में शामिल रहा।
जश्न का सिलसिला पूरे साल जारी रहा। फादर्स डे पर देश में दूसरा सबसे बड़ा सिंगल बिल 58,764 रुपये का दर्ज हुआ, जो अनुभव आधारित डाइनिंग के प्रति पुणेकरों की बढ़ती रुचि को दिखाता है।

और इस मज़े में और इज़ाफ़ा करते हुए, पेश हैं 2025 के भारत के कुछ प्रमुख फूड ट्रेंड्स।
एक दशक से पसंदीदा बने रहने के रिकॉर्ड के साथ, बिरयानी ने 2025 में भी अपना दबदबा कायम रखा। 2025 में 9.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर की गईं (यानी प्रति मिनट 194 ऑर्डर या हर सेकंड 3.25 बिरयानी), जिससे यह साबित हुआ कि ट्रेंड आते-जाते रहते हैं, लेकिन इस खुशबूदार शाही व्यंजन के प्रति भारत का गहरा प्यार हमेशा बना रहता है। बिरयानी की दुनिया में चिकन बिरयानी (5.77 करोड़ ऑर्डर) सबसे ज़्यादा पसंद की गई, जिसे सबसे अधिक रिपीट ऑर्डर मिले।
बर्गर 4.42 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे सबसे पसंदीदा रहे, वहीं 4.01 करोड़ ऑर्डर के साथ पिज़्ज़ा तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा 2.62 करोड़ ऑर्डर के साथ वेज डोसा भी पसंदीदा व्यंजनों में शामिल रहा, जो यह साबित करता है कि यह कुरकुरा, सुनहरा क्लासिक फूड लवर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है।
स्नैक टाइम (दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक) एक अलग ही मूड होता है और हम सब उसी में जीते हैं। स्नैक्स में बर्गर सबसे ज़्यादा ऑर्डर किए गए, जिनमें चिकन बर्गर (63 लाख ऑर्डर) सबसे आगे रहे और वेज बर्गर (42 लाख ऑर्डर) करीबी दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा चिकन रोल (41 लाख ऑर्डर), वेज पिज़्ज़ा (36 लाख ऑर्डर) और चिकन नगेट्स (29 लाख ऑर्डर) भी खूब पसंद किए गए।
चाय-समोसा का रिश्ता बरकरार रहा। 2025 में स्नैक टाइम (दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक) के दौरान 34.2 लाख समोसे और 29 लाख अदरक चाय ऑर्डर की गईं।
डेज़र्ट की मिठास और लुत्फ़: जहाँ व्हाइट चॉकलेट केक 69 लाख ऑर्डर के साथ सबसे ऊपर रहा, वहीं 2025 देसी पसंदीदा मिठाइयों के प्यार का साल भी रहा। चॉकलेट केक (54 लाख ऑर्डर) और गुलाब जामुन (45 लाख ऑर्डर) टॉप 3 डेज़र्ट्स में शामिल रहे। भारतीय मिठाइयों में काजू बर्फ़ी (20 लाख ऑर्डर) दूसरे और बेसन लड्डू (19 लाख ऑर्डर) तीसरे स्थान पर रहे।
आइसक्रीम में चॉकलेट, फ्लेवर ऑफ द ईयर रहा। 33 लाख डार्क चॉकलेट आइसक्रीम और 26 लाख चॉकलेट संडे ऑर्डर हुए।
ग्लोबल क्यूज़ीन ने भी लोगों की थालियों में जगह बनाई। मैक्सिकन (1.6 करोड़ ऑर्डर), तिब्बती (1.2 करोड़ से अधिक ऑर्डर) और कोरियन (47 लाख ऑर्डर) क्यूज़ीन उपभोक्ताओं की पसंदीदा बनकर उभरीं। 2025 में माचा सबसे ज़्यादा सर्च की गई ग्लोबल क्यूज़ीन रही।
हाइपरलोकल ही नया ऑथेंटिक बन गया है, जहाँ लोगों का झुकाव स्थानीय व्यंजनों की ओर बढ़ा। पहाड़ी क्यूज़ीन में 9 गुना वृद्धि दर्ज की गई, वहीं पिछले एक साल में मालाबारी, राजस्थानी, मालवणी और अन्य क्षेत्रीय क्यूज़ीन के ऑर्डर भी लगभग 2 गुना बढ़े।
बिना किसी शक के, डिनर सबसे बड़ा भोजन समय बना रहा, जिसमें लंच की तुलना में लगभग 32% ज़्यादा ऑर्डर हुए।
बड़े दिल, बड़े जश्न: हैदराबाद के एक ग्राहक ने अगस्त में त्योहारों की शुरुआत के लिए 47,106 रुपये खर्च कर 65 बॉक्स ड्राई फ्रूट कुकीज़ गिफ्ट पैक मंगाईं।
मुंबई के एक फूडी ने “दिनभर भोजन” की परिभाषा ही बदल दी और 2025 में स्विगी पर 3,196 फूड ऑर्डर किए। यानी लगभग 9 ऑर्डर प्रति दिन – जो पूरे देश में सबसे अधिक था!
उन भूख और क्रेविंग्ज के लिए, तेज़ डिलीवरी के लिए बोल्ट ने बड़ी भूमिका निभाई। सबसे ज़्यादा डिलीवरी बेंगलुरु में हुई, इसके बाद हैदराबाद और मुंबई का नंबर रहा। इसके अलावा अहमदाबाद, जयपुर, विजाग और कोच्चि बोल्ट के टॉप उभरते बाजार रहे।
दिलचस्प बात यह है कि मुंबई के एक ग्राहक ने 99 स्टोर पर एक भव्य दावत का ऑर्डर दिया – 15 प्लेट दम चिकन बिरयानी, 10 प्लेट चिकन मीटबॉल कबाब, 5 प्लेट फलाफल-ए-खास और पेपर पनीर बिरयानी, और 100 गुलाब जामुन! सच में बड़ी पार्टी लग रही थी!
असली हीरो, हमारे डिलीवरी पार्टनर्स ने यह सुनिश्चित किया कि आपकी क्रेविंग्ज हमेशा मुस्कान और गरमा गरम भोजन के साथ पूरी हों। इस साल हमारे डिलीवरी पार्टनर्स ने कुल 1.24 अरब किलोमीटर की दूरी तय की – यह कश्मीर से कन्याकुमारी की दूरी को 3,40,000 बार तय करने के बराबर है, और फिर भी चाय के लिए रुकना न भूलें!
हमारे बेंगलुरु के डिलीवरी पार्टनर मोहम्मद राज़िक ने इस साल 11,718 ऑर्डर पूरे किए, जबकि चेन्नई की पूंगोडी 8,169 ऑर्डर डिलीवर कर महिला पार्टनर्स में सबसे आगे रहीं!

आइए 2026 को और भी स्वादिष्ट बनाएं!
नोट: यहां दिए गए सभी आंकड़े 1 जनवरी से 30 नवंबर 2025 के बीच एकत्र किए गए डेटा पर आधारित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *