पुणे: दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) द्वारा दिसंबर 2025 में आयोजित सीएमए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया। इस परीक्षा में आईसीएमएआई पुणे शाखा का कुल परिणाम 54.40 प्रतिशत रहा है। पुणे के सोहम जोगळेकर (AIR 8) और राधिका मराठे (AIR 9) ने ऑल इंडिया रैंकिग में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
सीएमए नीरज जोशी ने कहा कि कॉस्ट अकाउंटेंसी के क्षेत्र में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों में इस कोर्स के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के परिणामों में महाराष्ट्र के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।
आईसीएमएआई पुणे शाखा के अध्यक्ष सीएमए श्रीकांत ईप्पलपल्ली ने कहा कि राष्ट्रीय मेरिट सूची में पुणे के दो विद्यार्थियों का स्थान प्राप्त करना गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि पुणे शाखा विद्यार्थियों को कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग में करियर बनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित करती रही है।


